{"_id":"6227a206570561574269e3cd","slug":"tractor-driver-died-in-a-collision-between-a-truck-and-a-tractor-trolley-on-the-highway-tundla-news-agr526593114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से घायल ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से घायल ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला, फिरोजाबाद। फिरोजाबाद हाइवे पर मंगलवार सुबह ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां पहुंचने से पूर्व ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
पीलीभीत के थाना बीसलपुर अंतर्गत गांव मीरपुर निवासी परवेज आलू खुदाई के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली से ढुलाई का काम करता था। मंगलवार सुबह पांच बजे करीब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फिरोजाबाद की ओर खेत से आलू लेने जा रहा था। वह उसायनी गांव के निकट पहुंचा तभी टोल प्लाजा के निकट पीछे से तेज गति से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक परवेज व तीन पल्लेदार घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार से पूर्व ही परवेज की मौत हो गई। मृतक के भाई अशफाक अहमद ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।