{"_id":"66785e2a9d0387ef190cb331","slug":"tractor-crushes-innocent-child-playing-outside-house-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-119510-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
Sun, 23 Jun 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। देवी रोड चुंगी के पास रविवार की सुबह घर के बाहर खेल रहे एक बालक को मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने राैंद दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्ग पर जुटी भीड़ को हटवाने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र में देवी रोड चुंगी के पास निवास कर रहे विकास राय का पांच वर्षीय पुत्र श्रेयांश राय रविवार की सुबह घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। तभी मार्ग से गुजर रहे तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने मासूम को राैंद दिया। हादसे में मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मार्ग पर जाम के हालात बन गए। इस बीच चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ कर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मार्ग पर एकत्र लोगों व टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर ट्राॅली को हटाया। इसके बाद बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में श्रेयांश की मौत के बाद माता-पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस भागे ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।