फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor collides with electric pole driver dies two injured

Mathura: ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकराया, चालक की मौत; दो घायल

Sun, 07 Jan 2024 07:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 07:57 PM IST
सार

ट्रैक्टर की ट्रॉली में ईंटें भरी हुईं थीं। विद्युत पोल से जैसे ही ट्रैक्टर टकराया तो तेज धमाका हुआ। इस  दौरान चालक ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Tractor collides with electric pole driver dies two injured
demo pic

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में बरौठ चौकी के समीप ईंटों से भरी ट्रॉली लेकर जा रहा ट्रैक्टर रविवार दोपहर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं खंभा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


हुकम सिंह (50) निवासी बिलंदपुर थाना मांट ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। ट्रॉली में ईंटें भरी थी। मथुरा रोड पर सुरीर से नौहझील की ओर आते समय बरौठ चौकी के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर विद्युत पोल से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहा हुकम सिंह उछलकर ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके साथ ट्रैक्टर पर बैठे दो साथी अनमोल निवासी बुलंदपुर थाना मांट व शिवकुमार निवासी छोली थाना बलदेव घायल हो गए। 
विज्ञापन


दोनों को सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में हुकम सिंह की मौत हुई है। अभी कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed