{"_id":"69d2174ea337fce7df02352c","slug":"tracks-laid-up-to-isbt-metro-station-high-speed-trials-to-begin-soon-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन तक बिछा ट्रैक, जल्द होंगे हाईस्पीड ट्रायल; जानें कब से सफर कर सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन तक बिछा ट्रैक, जल्द होंगे हाईस्पीड ट्रायल; जानें कब से सफर कर सकेंगे यात्री
Sun, 05 Apr 2026 01:36 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:36 PM IST
सार
आगरा में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन तक जल्द ही मेट्रो के हाईस्पीड ट्रायल शुरू होंगे। इसके बाद इस रूट पर यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी स्टेशन तक दोनों ओर की पटरी बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। बिजली लाइन, सिग्नलिंग समेत अन्य कार्य भी अंतिम चरण में हैं। जल्द ही हाईस्पीड ट्रायल पूरे कर मई से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चल रही है। एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी तक दोनों ओर की पटरी बिछाने का कार्य पूरा हो गया है।
जल्द ही मेट्रो का 90 किमी प्रतिघंटे की अधिकतम गति से ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद संचालन शुरू हो जाएगा। इससे लोग ताजपूर्वी से आईएसबीटी तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
यमुना पर पिलर बनाने का काम तेज
दूसरे कॉरिडोर में यमुना पर पुल बनाने का कार्य तेज कर दिया गया है। दोनों ओर पिलर बनाए जा रहे हैं। इसके आगे रामबाग, ट्रांसयमुना कॉलोनी, शाहदरा पर भी पिलर बनाने के लिए खुदाई चल रही है। बैरिकेडिंग भी कर दी है। ये ट्रैक दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।