{"_id":"608aef908ebc3e8d2d43a944","slug":"towo-bussinesman-dead-in-barrialy-and-a-delhi-kasganj-news-agr4903039104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक कारोबारी की बरेली में तथा दूसरे की दिल्ली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक कारोबारी की बरेली में तथा दूसरे की दिल्ली में मौत
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमण से लगातार जानें जा रही हैं। शहर के कई लोग कोरोना संक्रमित होने के बाद बाहर के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं और वहीं मौत का शिकार बन रहे हैं। मौत का सिलसिला तेज होने से शहर के लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है।
बृहस्पतिवार को सुबह शहर के नदरई गेट बाजार के चंद्रा मार्केट के कारोबारी अनिरुद्ध अग्रवाल उर्फ लल्ला की संक्रमण के चलते बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे। सीटी स्कैन रिपोर्ट में उनके फेंफड़ों में संक्रमण मिला। ऑक्सीजन का लेविल भी कम होने लगा।
ऐसी स्थिति देख परिवार के लोग उन्हें बरेली ले गए। जहंा उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से आस पास के कारोबारियों में काफी खलबली देखी गई। एक अन्य कन्फेक्शनरी कारोबारी राकेश वार्ष्णेेय जो सोरों गेट पर दुकान संचालित करते थे। दिल्ली में संक्रमण के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं शहर की महिला पूजा माहेश्वरी पत्नी नीरज माहेश्वरी भी नोएडा के यथार्थ अस्पताल में पिछले पांच दिनों से भर्ती थीं। जहां संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लगातार कोरोना का कहर जानलेवा बन रहा है।