{"_id":"645b6d00f6f24ec4560abb3c","slug":"tourists-are-suffering-due-to-heat-in-taj-mahal-and-agra-fort-in-agra-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताजमहल और आगरा किले में गर्मी से पर्यटक बेहाल, बच्चों को हो रहीं उल्टियां, गश खाकर गिर रहे बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताजमहल और आगरा किले में गर्मी से पर्यटक बेहाल, बच्चों को हो रहीं उल्टियां, गश खाकर गिर रहे बुजुर्ग
Wed, 10 May 2023 03:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 10 May 2023 03:43 PM IST
सार
आगरा में ताजमहल और आगरा किले में गर्मी से पर्यटक बेहाल हैं। गर्मी से बच्चों को उल्टियां हो रहीं हैं। वहीं बुजुर्ग गश खाकर गिर गए।
विज्ञापन
Agra News: ताजमहल पर तेज धूप व गर्मी से बेहाल छोटे बच्चे को झुलाते माता-पिता, किशोरी की तबीयत खराब..
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में गर्मी अपना रूप दिखाने लगी है। पारा 41 डिग्री पहुंच गया है। ऐसे में ताजमहल और आगरा किला में पर्यटक बेहाल हो रहे हैं। गर्मी में पत्थर तप रहे हैं। पर्यटक हांफ रहे हैं। मंगलवार को ताजमहल में हैदराबाद से आए पर्यटक की बच्ची बीमार हो गई। उल्टियां करने लगी। वहीं, आगरा किला में ओडिशा से आए बुजुर्ग पर्यटक गश खाकर गिर पड़े।
यह भी पढ़ेंः- चाची पर आ गया भतीजे का दिल: बढ़ने लगीं नजदीकियां, होने लगी बात, चाचा को लग गई भनक; विरोध किया तो मार दी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन
10 साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ गई
गर्मी बढ़ने के साथ ही ताजमहल और आगरा किला में पर्यटकों की आमद घट रही है। मंगलवार को 15 हजार पर्यटकों ने ताजमहल देखा। सुबह 11 बजे से तेज धूप में पर्यटक कभी छांव तो कभी पानी तलाशते नजर आए। ताजमहल में पत्थर धूप से गर्म हो गए। हैदराबाद से घूमने आए पर्यटक की 10 साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां करने लगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- चाची पर आ गया भतीजे का दिल: बढ़ने लगीं नजदीकियां, होने लगी बात, चाचा को लग गई भनक; विरोध किया तो मार दी गोली
विज्ञापन