फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists are being cheated in Agra from tour packages to purchase of goods

Agra: टूर पैकेज से लेकर सामान की खरीद तक में ठगे जा रहे पर्यटक, ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर सक्रिय हैं ठग

Thu, 23 Mar 2023 03:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 03:40 PM IST
सार

आगरा में टूर पैकेज से लेकर सामान की खरीद तक में पर्यटक ठगे जा रहे हैं। यहां ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर ठग सक्रिय हैं। पुलिस भी लपकों पर रोक नहीं लगा पा रही है।

विज्ञापन
Tourists are being cheated in Agra from tour packages to purchase of goods
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ताजनगरी में दिल्ली से आगरा तक पर्यटक ठगी का शिकार हो रहे हैं। टूर पैकेज से लेकर सामान की खरीद में धोखाधड़ी की जा रही है। ताज और अन्य स्मारक पर सक्रिय लपके जाल में फंसा लेते हैं। पुलिस भी लपकों पर रोक नहीं लगा पा रही है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई होती है। रविवार को आगरा आए जापानी पर्यटकों से दिल्ली की कंपनी ने टूर पैकेज देकर धोखाधड़ी की थी।

विज्ञापन


आगरा में लपके सक्रिय हैं। ताजमहल पर पुलिस की सख्ती है। लेकिन, यह रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से ही सक्रिय हो जाते हैं। पर्यटकों के ट्रेन और बस से उतरते ही घेर लिया जाता है। कोई बिना लाइन ताजमहल में प्रवेश का झांसा देता है तो कोई एंपोरियम में डिस्काउंट की खरीदारी और नाश्ता कराने के बहाने जाल में फंसाता है। एक बार पर्यटक के झांसे में आते ही ठगी शुरू हो जाती है।

विज्ञापन

ताज पर विशेष टीम लगीं, अब अन्य जगह भी लगाएंगे

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि ताजमहल पर पुलिस की विशेष टीम रहती है। लपकों पर कार्रवाई कर रही है। आगरा फोर्ट, कैंट रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, फतेहपुर सीकरी और आगरा किला पर भी लपकों के सक्रिय होने की जानकारी मिली है। इन स्थानों पर भी टीम को सक्रिय किया जाएग। पर्यटक की शिकायत थाना पर्यटन में दर्ज की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं प्रमुख मामले -

  • तीन साल पहले जापानी की पर्यटक से धोखाधड़ी हुई थी। ताजमहल के पास लपका गैंग ने उसे शिकार बनाया। सोने के जेवरात के व्यवसाय के नाम पर ठग लिया। 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
  • जनवरी में स्विटजरलैंड की महिला पर्यटक के साथ धोखाधड़ी हुई थी। ताज के पूर्वी गेट स्थित एक एंपोरियम में पांच हजार की कीमत के सामान के 37500 रुपये वसूल लिए गए थे। पुलिस ने एंपोरियम स्वामी, गाइड और सेल्समैन को गिरफ्तार किया।
  • फरवरी में बंगाल के पर्यटक के साथ घटना हुई। गाइड मार्बल की दुकान पर ले गया। नौ वस्तु खरीदवाईं। इनके तकरीबन 31 हजार रुपये वसूले, जबकि सामान की कीमत सात हजार रुपये थी। पेठे और फोटोग्राफी तक की अधिक कीमत वसूल की।
  • पांच साल पहले चीन की महिला पर्यटक से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। महिला के साथ मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो में दुष्कर्म किया गया। आगरा पहुंचने पर पर्यटक ने थाना पर्यटन में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना खजुराहो पुलिस को भेजी गई थी।
  • अप्रैल 2014 में 22 वर्षीय जर्मन पर्यटक के साथ होटल में छेड़छाड़ की घटना हुई थी। प्रबंधक पर जबर्दस्ती का आरोप लगाया था। फोटो भी खींच ली गई थी। पुलिस ने प्रबंधक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed