फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist Will Get Entry Free At Taj Mahal On 17 August Bakrid

Taj Mahal: पर्यटक कर सकेंगे मुफ्त में ताज का दीदार, इस दिन तीन घंटे रहेगा निःशुल्क प्रवेश

Sat, 15 Jun 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 12:01 AM IST
सार

ईद उल जुहा (बकरीद) पर ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। इस वजह से ताजमहल 17 जून को सुबह तीन घंटे के लिए आम पर्यटकों के लिए नि:शुल्क रहेगा।
 

विज्ञापन
Tourist Will Get Entry Free At Taj Mahal On 17 August Bakrid
ताजमहल पर आंधी के बाद हुई बारिश से बचने के लिए छाता लगाए पर्यटक। - फोटो : संवाद

विस्तार

ईद-उल-जुहा पर 17 जून को ताजमहल में सुबह तीन घंटे के लिए निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि सुबह 7 से 10 बजे के बीच ताजमहल में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन

ईद की नमाज के लिए लोग पूर्वी और पश्चिमी गेट से प्रवेश कर पाएंगे। सुबह 10 बजे के बाद ताजमहल के टिकट काउंटर खोल दिए जाएंगे। उसके बाद ताजमहल में प्रवेश के लिए लोगों को टिकट खरीदना होगा।
विज्ञापन


योग दिवस पर बंद रहेगा
डाॅ. राजकुमार पटेल ने बताया कि विश्व योग दिवस पर 21 जून को सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा, लेकिन ताजमहल उस दिन बंद रहेगा। शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी के कारण ताजमहल में योग दिवस का न कोई कार्यक्रम होगा, न ही इसे पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माउद्दौला, रामबाग, महताब बाग समेत सभी स्मारकों में पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे। विश्व योग दिवस पर आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के दीवान-ए-आम परिसर में और एत्माउद्दौला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण योग दिवस के कार्यक्रम करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed