{"_id":"6aa8dcad980070191e08ecad","slug":"tourist-s-bag-worth-rs-1-65-lakh-left-at-taj-mahal-recovered-and-returned-by-agra-police-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ताज पर छूट गया दिल्ली के पर्यटक का बैग, जिसमें रखे थे 1.65 लाख रुपये; पुलिस ने मिनटों में खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ताज पर छूट गया दिल्ली के पर्यटक का बैग, जिसमें रखे थे 1.65 लाख रुपये; पुलिस ने मिनटों में खोज निकाला
Tue, 15 Sep 2026 11:20 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:20 AM IST
सार
ताजमहल घूमने आए दिल्ली के पर्यटक का पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास 1.65 लाख रुपये के सामान से भरा बैग छूट गया। ताज सुरक्षा पुलिस ने लावारिस बैग बरामद कर क्विक रिस्पॉन्स टीम की मदद से पर्यटक को खोजा और पूरा सामान सुरक्षित लौटा दिया।
विज्ञापन
ताज पर छूट गया दिल्ली के पर्यटक का बैग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताजमहल देखने आए दिल्ली के पर्यटक का 1.65 लाख रुपये मूल्य के सामान से भरा बैग ताज सुरक्षा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लौटा दिया। दिल्ली, रोहिणी निवासी अमित पत्नी विधि के साथ ताजमहल घूमने आए थे।
पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास उनका क्रीम रंग का बैग छूट गया, जिसमें आईफोन 15 प्रो मैक्स, टाइटन घड़ी, चांदी की पायल और कैश रखा था। गश्त के दौरान महिला आरक्षी सुलेखा की नजर लावारिस बैग पर पड़ी।
इसके बाद ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट की मदद से पर्यटक की तलाश की। पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने पूरा सामान अमित को सौंप दिया। खोया सामान वापस पाकर पर्यटकों ने आगरा पुलिस का आभार जताया।