फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist Rush at Taj Mahal: Over 25,000 Visitors Flock in a Single Day Traffic Comes to a Standstill

UP: ताज का दीदार करने इस कदर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, टिकट के लिए लगी कतार; रास्ते हो गए जाम

Mon, 19 Jan 2026 06:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Jan 2026 06:56 AM IST
सार

आगरा में वीकेंड पर ताज का दीदार करने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही टिकट काउंटर पर लंबी कतार लगी नजर आईं। वहीं पर्यटकों की भीड़ का असर यातायात पर भी पड़ा। कई मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा। 

विज्ञापन
Tourist Rush at Taj Mahal: Over 25,000 Visitors Flock in a Single Day Traffic Comes to a Standstill
ताजमहल पर भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल का दीदार करने के लिए रविवार को देशी-विदेशी पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के मुताबिक, रविवार को 25,326 हजार पर्यटकों ने ताज की खूबसूरती को अपनी यादों में कैद किया।
विज्ञापन


सुबह से ही ताजमहल के पश्चिमी और पूर्वी गेट पर पर्यटकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भीड़ में स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य राज्यों से आए सैलानी भी शामिल रहे। ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। मुख्य मार्गों पर वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। स्थिति यह रही कि दोपहर तक पार्किंग फुल हो गए, जिसके चलते सैलानियों को अपने वाहन काफी दूर खड़े कर पैदल ही स्मारक तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन



पर्यटन नगरी में जाम से किरकिरी, देश-दुनिया में धूमिल हो रही आगरा की छवि
 ताजनगरी में बेकाबू होती ट्रैफिक व्यवस्था और हर मार्ग पर लग रहे लंबे जाम पर शहर के प्रबुद्ध वर्ग ने चिंता जताई है। हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने कहा कि जाम की इस समस्या से न केवल स्थानीय लोग, बल्कि सात समंदर पार से आने वाले विदेशी पर्यटक भी बेहद परेशान हैं। जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में टूरिस्ट सीजन अपने चरम पर है। रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर, शहर में मेट्रो और विकास कार्यों के चलते कई रास्ते प्रभावित हैं। ताजमहल और लाल किला मार्ग जैसी वीआईपी सड़कों पर घंटों तक जाम लगा रहता है, जिससे सैलानियों को कड़वा अनुभव लेकर लौटना पड़ रहा है।सामाजिक कार्यकर्ता अदनान कुरैशी ने कहा कि जाम की वजह से एंबुलेंस और निजी वाहनों में फंसे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने अपील की कि बड़े वाहनों को भीड़भाड़ वाले मार्गों पर जाने से बचें और एंबुलेंस को प्राथमिकता दें। 








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed