फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourist not come in agra due to violence

भारत बंदः ताजनगरी आने से कतरा रहे भारतीय और विदेशी सैलानी, सता रहा इस बात का डर

Wed, 04 Apr 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 04 Apr 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
tourist not come in agra due to violence
ताजमहल
दलित संगठनों के उपद्रव के बाद ताजमहल पर सैलानियों में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को ताजमहल पर सोमवार के मुकाबले करीब दो हजार पर्यटक कम आए। 
विज्ञापन


न केवल विदेशी, बल्कि भारतीय पर्यटकों ने भी ताजमहल का दीदार कम किया। ताज के साथ आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में भी पर्यटकों की संख्या कम रही।

मंगलवार को पूरे दिन आगरा के टूर आपरेटरों के पास फोन घनघनाते रहे। पर्यटकों में अपनी सुरक्षा को लेकर डर सता रहा था कि कहीं आगरा जाने पर वह हिंसा के शिकार न बन जाएं। 

ऐसे में भारतीय और विदेशी पर्यटक आपरेटरों और गाइडों से फोन करके हालात का जायजा लेते रहे। आपरेटरों के मुताबिक पूछताछ काफी हुई है, लेकिन बुकिंग कोई निरस्त नहीं की गई। 
विज्ञापन

tourist not come in agra due to violence
बवाल - फोटो : अमर उजाला
गतिमान एक्सप्रेस और एयर इंडिया के विमान से जो यात्री शाम को होटल पहुंच सके, उन्हें सुबह ताज, किला दिखाया गया। कई पर्यटक ऐसे थे जो ताजमहल देखे बिना ही सुबह 5 बजे ही जयपुर के लिए चले गए। 

टूरिज्म गिल्ड के महासचिव राजीव सक्सेना ने बताया कि उपद्रव के कारण पर्यटक आशंकित है कि कहीं वह भी हिंसा के शिकार न हो जाएं। जिन पर्यटकों ने बुकिंग की है, वह आगरा के हालात की जानकारी लगातार ले रहे हैं। 

आगरा टूरिस्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने बताया कि पर्यटकों की बुकिंग तो निरस्त नहीं हुई है, लेकिन वह अपनी यात्रा से पहले हालात पर नजर बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया के जरिए जो वीडियो पहुंच रहे हैं, उनसे पर्यटक डरे हुए हैं। 

इस पर करें गौर 
दिन    भारतीय    विदेशी    सार्क    बच्चे    कुल
रविवार    29,163    3212    446    5197    38,018
सोमवार    13,446    3034    243    1957    18,680    
मंगलवार    12,669    2503    204    1579    16,955
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed