फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist injured after slipping from stairs of main dome of Taj second accident within 24 hours

UP News: ताजमहल की सीढ़ियां बनीं बड़ा खतरा, 24 घंटे के अंदर दूसरा हादसा; फिसलने से गिरकर घायल हुई महिला पर्यटक

Mon, 18 Nov 2024 11:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 11:23 AM IST
सार

ताजमहल के मुख्य गुंबद की सीढ़ियों से महिला पर्यटक गिरकर जख्मी हो गई। उसे तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 24 घंटे के अंदर यहां ये दूसरा हादसा हुआ है। 
 

विज्ञापन
Tourist injured after slipping from stairs of main dome of Taj second accident within 24 hours
ताजमहल की सीढ़ियों से गिरी महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल में मुख्य गुंबद तक जाने की सीढ़ियां हादसों का सबब बन गई हैं। शनिवार को म्यांमार की पर्यटक आईमेंट की सीढ़ियों पर गिरने से मौत हुई थी। शनिवार को महिला पर्यटक बच्चे को गोद में लेकर सीढ़ियों से उतरते समय फिसल गई। दोनों को हाथ व पांव में चोट आई है।
विज्ञापन






 

सीढ़ियों से महिला पर्यटक के फिसलने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शनिवार को 70 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल भ्रमण के लिए आए थे। मुख्य गुंबद पर जाने के लिए 200 रुपये का अलग टिकट है। चमेली फर्श से होकर मुख्य गुंबद पर जाने के लिए सीढ़ियां हैं। संगमरमर की सीढ़ियां घिसने के कारण उनके ऊपर लकड़ी के तख्ते लगाए गए हैं। अत्यधिक लोगों के आने-जाने से सीढि़यों पर लगे शाल की लकड़ी के तख्ते भी घिस गए हैं। इसी वजह से महिला पर्यटक सीढ़ियों से उतरते समय गोद में लिए बच्चे के साथ गिर पड़ी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का कहना है कि सीढ़ियों की हर शुक्रवार को मरम्मत कराई जाती है। पर्यटकों को भी सावधानी बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें -  UP: ट्रेनों में गांजा तस्करी के ये हैं तरीके, नारियल से लेकर बैट तक का इस्तेमाल...ऐसे देते हैं पुलिस को चकमा
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुई घटनाएं
अक्तूबर 2023 में इटली का पर्यटक सीढ़ियों से फिसलने से घायल हो चुका है। उसके पीठ व कंधे में चोट आई थी। इसके अलावा दिसंबर 2023 में मथुरा की 70 वर्षीय पर्यटक उर्मिला देवी भी मुख्य गुंबद की सीढि़यों से फिसलने से घायल हो गई थीं। जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से भेजना पड़ा था।
विज्ञापन

डिस्पेंसरी के लिए किया प्रदर्शन 
ताजमहल के दक्षिण गेट स्थित नगर निगम की बंद पड़ी डिस्पेंसरी को चालू कराने की मांग करते हुए रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। 500 मीटर बाजार कमेटी के संस्थापक चेतन अरोड़ा, रविंद्र वर्मा और कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने नगर निगम और जिला प्रशासन से डिस्पेंसरी को शुरू कराने की मांग की है। कहा कि डिस्पेंसरी पर चिकित्सा सुविधा होती तो म्यांमार के पर्यटक की जान नहीं जाती। प्रदर्शन में प्रदीप माहौर, मुन्नवर अली, जावेद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed