{"_id":"59cccdde4f1c1bd1538b4d9f","slug":"tourist-in-agra-can-visit-all-the-world-heritage-monument-by-this-bus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बस में बैठकर एक बार में आगरा की तीनों विश्व धरोहर देख सकेंगे टूरिस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बस में बैठकर एक बार में आगरा की तीनों विश्व धरोहर देख सकेंगे टूरिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 28 Sep 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
टूर बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर से आगरा की ऐतिहासिक धरोहरों को देखने आने वाले पर्यटकों को पयर्टन विभाग ने खास तोहफा दिया है। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस और पर्यटन विकास निगम ने मिलकर आगरा में ऐसी बस सेवा शुरू की है जिससे एक बार में तीन विश्व धरोहरों को देखा जा सकेगा। इससे पर्यटकों को काफी आसानी होगी।
बता दें कि आगरा में ऐतिहासिक आगरा का किला, मोहब्बत की निशानी ताजमहल और फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजे को यूनेस्को की तरफ से विश्व धरोहर घोषित किया गया है। ये तीनों ही इमारत आगरा में मुगल काल की निशानी हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से तीनों का अपना महत्व है।
ऐसे में पर्यटन निगम ने तीनों स्मारकों को जोड़ने वाली बस सेवा बुधवार से शुरू कर दी। आगरा के मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने शिल्पग्राम में बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। यूपी टूरिज्म के अनुसार यह टूर बस आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से हर सुबह 8:30 बजे से चलेगी।

इस समय आएगी लौटकर
टूर बस
- फोटो : अमर उजाला
शाम पांच बजे यह वापस कैंट पर ही आ जाएगी। कमिश्नर के. राममोहन राव के साथ होटल एंड रेस्टोरेंट आनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश वाधवा ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद बस को हरी झंडी दिखाई।
बुधवार को पहले दिन यह टूर फ्री रहा लेकिन गुरुवार से बस सुबह 8:30 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से चलने लगी। पर्यटक इसमें बैठकर एक बार में तीनों स्मारकों का भ्रमण कर सकेंगे। शाम पांच बजे वापस कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

तंबाकू मुक्त ताजमहल अभियान शुरू
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
जिला तंबाकू नियंत्रण इकाई ने पर्यटन विभाग के साथ तंबाकू मुक्त ताजमहल अभियान शुरू किया। शिल्पग्राम में कमिश्नर के. राममोहन राव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मुकेश वत्स ने उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार के साथ अभियान को शुरू किया।