फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourist fly a drone camera near taj mahal

ताजमहल की सुरक्षा में इस देश के पर्यटक ने लगाई सेंध, किया ये काम

Tue, 06 Mar 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 06 Mar 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
tourist fly a drone camera near taj mahal
ड्रोन कैमरा उड़ाने वाला पर्यटक् - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगा दी गई। सोमवार सुबह ताज के दक्षिणी गेट स्थित होटल राज की छत से पर्यटकों ने ड्रोन कैमरा उड़ा दिया। इसकी जानकारी से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


सुरक्षा में तैनात जवानों ने थाना पुलिस को जानकारी दी। जांच की तो राज होटल से ड्रोन उड़ते नजर आ गए। पुलिस ने होटल से दो पर्यटक और संचालक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पर्यटकों को माफीनामा लिखवाकर जाने दिया गया, जबकि होटल संचालक और उनके कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दक्षिणी गेट के पास से कई बार ड्रोन कैमरा उड़ाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

tourist fly a drone camera near taj mahal
होटल की छत से उड़ाया ड्रोन कैमरा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह दस बजे ड्रोन कैमरा उड़ता देखा गया। कैमरे से ताज की वीडियो शूटिंग की जा रही थी। इनका नियंत्रण दक्षिणी गेट स्थित होटल राज से हो रहा था। 

पुलिस के मुताबिक ताज के प्रतिबंधित 500 मीटर दायरे में ड्रोन कैमरा उड़ाना आपराधिक कृत्य घोषित किया गया है। डीएम ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। होटल संचालकों की जवाबदेही भी तय की गई थी। 

पुलिस ने बताया कि सुबह 9:50 बजे ड्रोन उड़ाया गया था। होटल राज से दो पर्यटकों को ड्रोन कैमरा उड़ाते पकड़ा गया। इनमें एक फिलीपींस और दूसरा केरला का था। 

पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने ड्रोन उड़ाने के लिए कर्मचारियों से पूछा भी था, लेकिन उन्होंने प्रतिबंध की जानकारी नहीं दी। इस पर पुलिस ने होटल मालिक और उसके कर्मचारी के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा थाना ताजगंज में दर्ज किया गया। 

पर्यटक ने लिखा माफीनामा 

tourist fly a drone camera near taj mahal
पुलिस ने ड्रोन कैमरा कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला
फिलीपींस के पर्यटक की सोमवार शाम को दिल्ली से फ्लाइट थी। पर्यटक को नियमों की जानकारी न होने और माफीनामा लिखकर देने पर छोड़ दिया गया। केरल के पर्यटक ने भी माफी मांगी। 

ताजमहल की सुरक्षा को लेकर ड्रोन कैमरा प्रतिबंधित किया गया है। इसके लिए 20 फरवरी 2017 को जिलाधिकारी ने आदेश पारित किया था। 

इसमें होटल और लाज मालिक को ड्रोन के प्रतिबंधित होने की जानकारी पर्यटक को देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। मगर, होटल और लॉज मालिक पर्यटकों को जानकारी नहीं देते, जिस वजह से वह ड्रोन कैमरा उड़ाते हैं। 

थाने से दी गई जमानत 

आरोपी होटल मालिक विनोद को पुलिस ने थाने से जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि विनोद की उम्र तकरीबन 75 साल थी। ताजमहल के आसपास कई बार ड्रोन उड़ाने की घटना हो चुकी है।

हाल ही में एक होटल से ड्रोन उड़ाते पर्यटक को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि उसके माफी मांगने पर छोड़ दिया गया था। मेहताब बाग से भी कई बार ड्रोन कैमरे उड़ाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed