{"_id":"691e86eb9594eee72f07ab81","slug":"tourist-falls-ill-at-taj-mahal-quick-response-team-rushes-him-to-hospital-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताज पर पर्यटक की तबीयत हुई खराब, पुलिस की QRT ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताज पर पर्यटक की तबीयत हुई खराब, पुलिस की QRT ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल
Thu, 20 Nov 2025 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:41 AM IST
सार
ताज का दीदार करने आए पर्यटक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने समय रहते उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
ताजमहल में सैलानियों की उमड़ी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कर्नाटक के बीजापुर से ताजमहल देखने आए पर्यटक बासुराज की पश्चिमी गेट पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। ग्रुप के लोगों ने पर्यटक के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम को दी। तत्काल पर्यटन सुविधा केंद्र से एंबुलेंस बुलाकर पर्यटक को जिला अस्पताल भेज दिया जहां पर्यटक का इलाज चल रहा है।
विश्व धरोहर सप्ताह पर पर्यटकों का किया स्वागत
विश्व धरोहर सप्ताह के प्रथम दिन बुधवार को ऐतिहासिक स्मारकों के अवलोकन के लिए पहुंचे पर्यटकों का स्वागत किया गया। इस दौरान पुरातत्व विभाग के अजय मीणा ने पर्यटकों को माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और पर्यटन जागरूकता एवं सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संरक्षण सहायक दिलीप कुमार सिंह, एएसआई गाइड रंजीत सोलंकी, इस्माइल खान, फिरोज खान, मेराजुद्दीन, अफसर कुरैशी, साथ ही एसआईएस सिक्योरिटी कमांडर मुकेश यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पर्यटकों को सुरक्षित, सहज और जानकारी पूर्ण भ्रमण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन स्मारक में प्रवेश निशुल्क रखा गया, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करने पहुंचे।