{"_id":"68245f9386127cdd6a0cd569","slug":"tourist-dies-at-taj-mahal-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ताजमहल में महाराष्ट्र से आए पर्यटक की मौत, बेहोश होकर गिरे...फिर नहीं उठ सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताजमहल में महाराष्ट्र से आए पर्यटक की मौत, बेहोश होकर गिरे...फिर नहीं उठ सके
Wed, 14 May 2025 02:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 14 May 2025 02:47 PM IST
सार
महाराष्ट्र से ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक की मौत हो गई। वे रॉयल गेट पर बेहोश होकर गिर गए, इसके बाद नहीं उठ सके।
विज्ञापन
ताजमहल पर पर्यटक की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में ताजमहल देखने आए महाराष्ट्र के लातूर के पर्यटक नोबादे रमेश गुणवंतराव (49) रॉयल गेट के पास दोपहर में अचानक गिर पड़े। डिस्पेंसरी से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की आशंका जताई है। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया, इस पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना पर्यटन प्रभारी ने बताया कि लातूर महाराष्ट्र से 5 बसों में 250 से अधिक पर्यटक आगरा आए थे। इसमें नोबादे रमेश गुणवंतराव भी थे। सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम ने बीमार पर्यटक को डिस्पेंसरी पहुंचाया था। पत्नी प्रभावती ने बताया कि पांच दिन पहले महाराष्ट्र से आए हैं और मंगलवार को जयपुर घूमा था। सुबह 11 बजे आगरा पहुंचे हैं। जयपुर में भी सीने में दर्द की दिक्कत हुई थी। डिस्पेंसरी में जांच कराने पर उच्च रक्तचाप बढ़ा मिला था। डॉक्टरों ने दवा भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल डिस्पेंसरी की प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि जांच में मरीज की धड़कन नहीं आ रही थी। ऑक्सीमीटर से शरीर में ऑक्सीजन की जांच की तो वह भी शून्य थी। रक्तचाप भी नहीं आ रहा था। ऐसे में तत्काल एसएन के लिए रेफर किया। परिजन ने बताया कि ताजमहल में प्रवेश करते वक्त पर्यटक को गर्दन-कंधों में जकड़न और हल्की घबराहट होने की शिकायत थी। कुछ देर बाद अचानक गिर पड़े। आशंका है कि इनको कार्डियक अरेस्ट हुआ होगा।