फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist can view Taj Mahal by Helicopter Agreement signed with Uttarakhand company on PPP model

UP: आसमान से निहार सकेंगे ताज, मथुरा के मंदिरों की नापेंगे ऊंचाई; शुरू हो रही हेलिकॉप्टर सेवा

Tue, 11 Jul 2023 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 10:09 AM IST
सार

हेलिकॉप्टर से हवाई दर्शन के लिए पीपीपी मॉडल पर उत्तराखंड की कंपनी से करार हो गया है। आगरा और गोवर्धन दोनों हेलिपोर्ट हस्तांतरित किए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Tourist can view Taj Mahal by Helicopter Agreement signed with Uttarakhand company on PPP model
हवाई सेवा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा की मुगलिया विरासतों से लेकर धार्मिक स्थलों के हवाई दर्शन का ख्वाब पूरा होने जा रहा है। जल्द यहां हेलिकॉप्टर आएंगे। उत्तराखंड की कंपनी से करार हो गया है। अब आगरा व गोवर्धन के हेलिपोर्ट हेलिकॉप्टर उड़ाने वाली कंपनी को हस्तांतरित किए जाएंगे। आगरा और मथुरा-गोवर्धन के बीच हेलिकॉप्टर सेवा पीपीपी मॉडल पर शुरू होगी। सोमवार को शासन ने इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि जल्द हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। 28 जून को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना पर सरकार पर कोई व्यय भार नहीं पड़ेगा। हेलिपोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल पर आने वाले व्यय का भुगतान संबंधित फर्म करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलिपोर्ट के अंतर्गत स्थापित होने वाले पुलिस थाना व चौकी के लिए भूमि की निशुल्क व्यवस्था भी संबंधित फर्म करेगी। पर्यटन मंत्री ने बताया कि हेलिपोर्ट को पहले 30 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा। अनुबंध को फिर से 30 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसके अगले चरण में प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेलिपोर्ट का संचालन करने का प्रस्ताव है।

ये भी पढ़ें - Agra: बस में पत्नी से अंजान युवक ने की ऐसी शरारत, देखते ही आपा खो बैठा पति; आरोपी का कर दिया बुरा हाल
 
विज्ञापन

25 लाख रुपये सालाना शुल्क

उत्तराखंड की जिस कंपनी से हेलिकॉप्टर सेवा के लिए करार हुआ है,उसे सालाना 25 लाख रुपये पर्यटन विभाग को देने पड़ेंगे। एक मुश्त 2 करोड़ रुपये की राशि पहले ली जाएगी। फिर सालाना शुल्क में प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की वृद्धि होगी। आगरा में पांच एकड़ और गोवर्धन में 11 एकड़ में हेलिपोर्ट तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed