फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourism police found a bag full of jewelery in three months Pune tourists forgotten it in auto

Agra: पर्यटन पुलिस ने तीन माह में खोज निकाला ज्वैलरी से भरा बैग, पुणे से आए पर्यटक ऑटो में भूल गए थे

Mon, 13 May 2024 04:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 May 2024 04:08 PM IST
सार

आगरा की पर्यटन पुलिस ने पुणे से आए पर्यटकों का बैग तीन महीने बाद खोज निकाला। आज ये बैग पर्यटकों को दिया गया,तो उनके चेहरे खिल गए।

विज्ञापन
Tourism police found a bag full of jewelery in three months Pune tourists forgotten it in auto
पर्यटक को बैग लौटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताज का दीदार करने आए पर्यटकों का तीन लाख की ज्वैलरी और केस से भरा बैग पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने ऑटो चालक को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी नीयत इस बैग पर बिगड़ गई थी। 
विज्ञापन


मामला 7 फरवरी 2024 का है। महाराष्ट्र के पुणे सिटी से पर्यटक किन्नर शुभम जितेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ ताजमहल देखने आये थे। ये लोग बालूगंज में होटल मानस में रुके हुए थे। होटल से ताजमहल जाने के लिये एक सफेद काले रंग की इलेक्ट्रिक ऑटो में बैठकर आरके स्टूडियो ताजमहल पश्चिमी गेट तक आए। इसी दौरान इनका बैग ऑटो में छूट गया था। इस बैग में 15 हजार रुपये की नगदी और 3.5 लाख रुपये के सोने के जेवरात व अन्य सामान था।
विज्ञापन


पर्यटकों द्वारा ऑटो में छूटे हुए बैग की सूचना पर्यटन पुलिस को दी। पर्यटन पुलिस  बैग को तलाश किया गया, परन्तु नहीं मिला। सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर ऑटो तो दिखाई दिया, लेकिन उसका नम्बर स्पष्ट नहीं हो सका। पर्यटक बिना कोई कानूनी कार्रवाई के वापस ये कहकर चले गए कि हमारा बैग मिल जाए तो सूचना कर देना। पर्यटकों के छूटे हुए बैग की पर्यटन पुलिस द्वारा तलाश जारी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पर्यटन पुलिस को बीते दिन ये ऑटो दिखाई दिया, जिसका पीछे करके शक के आधार पर थाना लाया गया। ऑटो के चालक से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम समीर पुत्र कमरूद्दीन निवासी टीला बालूगंज थाना रकाबगंज बताया। उसने बताया कि बैग मेरे घर पर रखा है। बैग को थाने पर लाकर पर्यटक को बैग में रखे हुये सामान की फोटो भेजी गई। पर्यटकों द्वारा छूटे हुये बैग में रखे सामान को पहचान कर यह प्रमाणित किया कि यह सामान उनका ही है।


जिसके बाद आज ये पर्यटक आगरा पहुंचे। छूटे हुए बैग को पहचान कर उसमें रखे हुये सामान की तस्दीक की और इलेक्ट्रिक ऑटो चालक को भी पहचान लिया। पर्यटकों ने कहा कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। महाराष्ट्र से हम बार बार नहीं आ सकते हैं। काफी किराया लगता है। बैग में रखे सभी सामान को प्राप्त कर पर्यटकों द्वारा पर्यटन पुलिस की प्रशंसा कर आभार प्रकट किया गया। इसके बाद वे अपना सामान लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed