फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourism

Agra News: पर्यटन के प्रशिक्षणार्थियों को दिए प्रमाण पत्र

Mon, 16 Jan 2023 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
tourism
एक सप्ताह का पर्यटन एवं विरासत पर प्रशिक्षण संपन्न
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
आगरा।
एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान में आयोजित किये गए पर्यटन एवं विरासत पर प्रबंधन विकास कार्यक्रम (प्रशिक्षण) के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों  को प्रमाण पत्र दिए गए।  आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद, विवि के कुलसचिव विनोद कुमार सिंह ने प्रमाणपत्र प्रदान किये| विभाग प्रचारक आनंद ने कहा कि आगरा के पर्यटन क्षेत्र में कार्य करने वाले गाइड, फोटोग्राफर, ट्रेवल प्लानर को पर्यटक को सही जानकारी देनी चाहिए | ब्रज की लोक कलाओं गॉव की संस्कृति आदि से पर्यटकों को अवगत कराएँगे तो उनका आगरा में पर्यटकों का प्रवास और ठहराव बढ़ेगा, आगरा का पर्यटन उद्योग ऊंचाइयां प्राप्त करेगा| 
सहायक निदेशक डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि ट्रेनिंग में आगरा के साहित्यकार,  स्वत्रंतता  सेनानियों, चम्बल सफारी, कीठम झील, सूरकुटी, ग्रामीण क्षेत्र का पर्यटन, आगरा का इतिहास से संबंधित जानकारियां प्रदान की गईं | 
विज्ञापन

विवि के डीन प्रबंधन प्रो. लवकुश मिश्रा ने बताया कि महिलाएं एक नवाचार के अंतर्गत कुछ कर सकती हैं जैसे कि देश-विदेश से आने वाले महिलाओं के लिए अलग से टूर पैकेज स्थापित करना। उनके लिए टैक्सी सर्विस उपलब्ध कराना। उनके लिए विशेष होटल उपलब्ध कराना | साथ ही उन्होंने स्थानीय खानपान को पर्यटकों के समक्ष रखने पर जोर दिया, पर्यटक यहां की स्थानीय खानपान की पसंद करेगा |
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुशील कुमार यादव ने धन्यवाद दिया। इसमे अजय वर्मा, रोहताश कुमार, इशिता मित्तल, मानव अग्रवाल, डोली आदि का  विशेष सहयोग रहा |
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed