{"_id":"64e6ceb52c248688960079c9","slug":"torrential-rain-in-agra-flooded-roads-streets-houses-and-shops-2023-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather News: सड़कें नहर तो गली बनीं तलैया...घर और दुकानें हुईं पानी-पानी, नगर निगम के दावे धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather News: सड़कें नहर तो गली बनीं तलैया...घर और दुकानें हुईं पानी-पानी, नगर निगम के दावे धराशायी
Thu, 24 Aug 2023 09:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Aug 2023 09:00 AM IST
सार
आगरा में मूसलाधार बारिश से सड़कें नहर तो गली तलैया बन गईं। घर और दुकानें पानी-पानी हो गईं। चार घंटे की बारिश में नगर निगम के दावे धराशायी होते दिखे।
विज्ञापन
Agra Weather News: सड़कें नहर तो गली बनीं तलैया...घर और दुकानें हुईं पानी-पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मूसलाधार बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। हाईवे हो या शहर की सड़कें, गलियां हों या घर और दुकानें, जिधर देखो पानी ही पानी नजर आया। सड़कें नहर तो गलियां तलैया बन गईं। सुबह 7:15 बजे शुरू हुई बारिश चार घंटे तक हुई तो लगातार दूसरे दिन नगर निगम कठघरे में खड़ी नजर आई। जाम और गंदे पानी में फंसी जनता तो कोस ही रही थी। उधर, मेयर को खुद कहना पड़ा कि नाला सफाई में केवल खानापूर्ति की गई है।
विज्ञापन
नाले चोक होने से दिल्ली नेशनल हाईवे, अलीगढ़ हाईवे, ग्वालियर हाईवे, जयपुर हाईवे, एमजी रोड, यमुना किनारा रोड, ग्वालियर रोड, देवरी रोड, मदिया कटरा रोड, धनौली रोड, अवधपुरी समेत प्रमुख सड़कें दोपहर तक पानी में डूबी रहीं। घंटों तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। नालों की सफाई में ढिलाई की गई। अमर उजाला ने मई और जून में अधिकारियों को इस लापरवाही के लिए चेताया भी था।
विज्ञापन
बिजलीघर पर मंटोला नाला उफना तो काजीपाड़ा में नाला काजीपाड़ा का गंदा पानी घरों में घुस गया। गोबरचौकी, ताजगंज, फतेहाबाद रोड पर नाले का पानी सड़कों और घरों में घुस गया। राजपुर चुंगी पर शमसाबाद रोड का दो किमी लंबा हिस्सा पानी में डूबा रहा। यहां सड़क नीची और नाला ऊंचा है।
अलबतिया रोड पर शंकरगढ़ पुलिया से अवधपुरी और मारुति एस्टेट का चार किमी हिस्सा पानी में डूबा रहा। नालों में पानी न जा पाने के कारण समस्या बढ़ गई। पांच से छह घंटों तक पानी सड़कों पर भरा रहा। पहले जलभराव का पानी आधा से एक घंटे में निकल जाता था, पर इस बार व्यवस्था पहले से खराब दिखी।
अलबतिया रोड पर शंकरगढ़ पुलिया से अवधपुरी और मारुति एस्टेट का चार किमी हिस्सा पानी में डूबा रहा। नालों में पानी न जा पाने के कारण समस्या बढ़ गई। पांच से छह घंटों तक पानी सड़कों पर भरा रहा। पहले जलभराव का पानी आधा से एक घंटे में निकल जाता था, पर इस बार व्यवस्था पहले से खराब दिखी।
Agra Weather News: सड़कें नहर तो गली बनीं तलैया...घर और दुकानें हुईं पानी-पानी
- फोटो : अमर उजाला
मेयर ने नगर आयुक्त पर उठाए सवाल
मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि नाला सफाई में खानापूर्ति की गई है। उन्होंने निरीक्षण में नाला सफाई ठीक करने के निर्देश दिए थे। अगर नाले ठीक ढंग से साफ करते तो यह दिन नहीं देखने पड़ते। मेयर ने तीन दिन के अंदर नगर आयुक्त से स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने मदिया कटरा, कैलाशपुरी मोड़, मोक्षधाम, यमुना किनारा रोड पर निरीक्षण किया और अधिकारियों से स्थायी निदान के लिए कहा।पार्षद बोले- केवल डीजल चोरी हुई
नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति रवि माथुर ने कहा कि नालों की तली झाड़ सफाई के खोखले दावे किए गए। सब दो दिन की बारिश में सामने आ गया। नालों की सफाई के नाम पर केवल डीजल चोरी की गई है। 20 से 22 करोड़ रुपये डीजल पर खर्च दिखाते हैं, पर काम नहीं किया।
किसी बड़े नाले की सफाई नहीं हुई। नालों में कतरन फंसी तो जुर्माना, दंडात्मक कार्रवाई अधिकारियों ने क्यों नहीं लगाया। अफसरों के कारण शहर को जलभराव से दो दिन जूझना पड़ा। पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, शरद चौहान, प्रकाश केसवानी ने भी नालों की सफाई में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।
...तो जलभराव से जूझते मेहमान
22 से 25 अगस्त तक आगरा में जी-20 की बैठक होनी थी, लेकिन इसे केंद्र सरकार ने आगरा की जगह वाराणसी में आयोजित किया है। अगर जी-20 की बैठक के लिए मंत्री आते तो उन्हें एयरपोर्ट से ताजमहल तक पानी भरे रास्ते से गुजरना पड़ता।
Agra Weather News: बारिश से सड़कें नहरों में तब्दील, रोडवेज बस और ऑटो डूबे
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट के बाहर अजीत नगर गेट, अर्जुन नगर, ईदगाह, धनौली रोड के साथ फतेहाबाद रोड पर जलभराव है। अर्जुन नगर निवासी राजकुमार नागरथ ने कहा कि तीन साल से अर्जुन नगर में नाले के समाधान का वादा कर रहे हैं, पर अफसर काम नहीं कर रहे। वीआईपी रोड का ये हाल है, अच्छा ही रहा कि जी-20 हटा दिया गया। आयोजन होता तो आगरा की खराब छवि सामने आती।