फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Torrent's bluff

टोरंट का झूठ पर झूठ

Thu, 06 Oct 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Torrent's bluff
बिजली
शहर को 24 घंटे बिजली सप्लाई का दावा करने वाली टोरंट पावर कंपनी जनता को धोखा दे रही है। कटौती का जो समय बताया जा रहा है उसमें भी झूठ बोला जा रहा है। बताए समय के घंटो बाद बिजली आ रही है। बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। इससे लोगों में आक्रोश है। गली, मोहल्ले के बाशिंदे खुद टोरंट के झूठ से परेशान हैं।
विज्ञापन


टोरंट पावर पिछले कई दिन से शहर में 11 केवी फीडरों की मरम्मत के नाम पर कटौती कर रही है। बुधवार को 33 केवी रिग्स और 11 केवी लायर्स कालोनी फीडर के मेंटीनेंस का शेड्यूल जारी किया गया था। इसके मुताबिक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कार्य होना था लेकिन लापरवाही का आलम यह है कि  दोपहर3.30 बजे आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे बिजली ठप होने से लोग पानी तक को तरस गए। इनवटर्र भी जवाब दे गए थे। भीषण गर्मी में उनका बुरा हाल हो गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी 33 केवी रिग्स पर मरम्मत कार्य किया गया था। अब सवाल यह उठता है कि जब सोमवार को यहां काम किया था तो बुधवार को रिग्स पर क्या काम हुआ। उधर डिफेंस स्टेट निवासी अजीत सिंह कहना था कि टोरंट पावर गुमराह कर रही है। शाम को बिजली गुल हुई टोरंट से पूछा तो उन्होेंने बताया कि लाइन में फाल्ट हुआ है। उन्होेंने ताज फीडर पर फोन किया तो वहां से पता चला कि कोई फाल्ट नहीं हुआ है। टोरंट के झूठ से क्षेत्र के लोग परेशान हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो दिन में रहे हालात 
सोमवार को शहर में 33 केवी रिग्स, 33 केवी शहीदनगर, 33 केवी ताजनगरी से पोषित सभी 11 केवी फीडर औसतन आठ से 10 घंटे बंद रहे। इसी तरह मंगलवार को 33 केवी सबस्टेशन ट्रांसयमुना, बल्केश्वर तथा राजामंडी से भी घंटों आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से टीवी टावर, बल्केश्वर पार्क, पोस्ट आफिस, महादेव एवं लोहिया नगर, पचकुइंया, जटपुरा, राजामंडी, सुभाष पार्क व लेडीलॉयल 11 केवी फीडर प्रभावित रहे। 


भीषण गर्मी और त्योहारों का भी नहीं ख्याल
त्योहारी सीजन में टोरंट पावर की ओर से लगातार की जा रही बिजली कटौती से जनता में रोष है। समाजवादी पार्टी के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद जमील का कहना है नवरात्र और मुहर्रम एक साथ पड़ रहे हैं। लोग बिजली कटौती और पेयजल की किल्लत परेशान हैं। भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन टोरंट खुलेआम कटौती कर रहा है। मोहर्रम पर शहर के तमाम इलाकों में जुलूस निकाले जाएंगे लेकिन जर्जर और लटकते तारों को दुरुस्त नहीं किया है। इनकी वजह से कोई भी गंभीर हादसा हो सकता है। 
 
डीवीवीएनएल के एमडी ने भी लगाई क्लास
विद्युत कटौती से परेशान की शहर की जनता लगातार दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम महाप्रबंधक कार्यालय में शिकायत कर रही है। जनता की परेशानी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को दक्षिणांचल के एमडी एसवीएस राठौर ने टोरंट पावर के अधिकारियों को फोन कर उनकी क्लास ली। एसवीएस राठौर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मौसम और त्योहारों को देखते हुए मेंटीनेंस के नाम पर शहर में की जा रही बिजली कटौती को तुरंत बंद किया जाए। 


टोरंट पावर के खिलाफ होगा हल्ला बोल
आगरा। टोरंट पावर की मनमानी के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता कपिल वाजपेयी ने कंपनी के खिलाफ हल्ला बोल का एलान कर दिया है। उनका कहना है कि अब पूरे शहर में आंदोलन होगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में कंपनी ने आवास विकास कालोनी में ही नहीं पुराने शहर के किनारी बाजार, जौहरी बाजार इलाकों में नियमों की धज्जियां उड़ाकर भूमिगत केबल डाली हैं। तीन से चार फुट चौड़ी गलियों में महज पांच से छह इंच गहराई में लाइनें डाली गई हैं। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed