{"_id":"6ab98644fd763437dd095355","slug":"tornadoes-and-gayatri-super-kings-dominate-basant-sunday-cricket-league-agra-news-c-365-1-sagr1044-110081-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बसंत संडे क्रिकेट लीग में टॉर्नेडोज और गायत्री सुपर किंग्स का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बसंत संडे क्रिकेट लीग में टॉर्नेडोज और गायत्री सुपर किंग्स का दबदबा
विज्ञापन
सेंट पीटर्स अलुमनाई स्पोर्ट्स क्लब
आगरा। सेंट पीटर्स अलुमनाई स्पोर्ट्स क्लब (एसपीएएससी) की ओर से आयोजित चौथी बसंत संडे क्रिकेट लीग में रविवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में टॉर्नेडोज ने नाइट राइडर्स को और दूसरे मैच में गायत्री सुपर किंग्स ने आगरा रॉयल चैलेंजर्स को हराया।
पहले मैच में टॉर्नेडोज की जीत में कृष्णांश अग्रवाल के प्रदर्शन की अहम भूमिका रही। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सायरस जोजफ को उनके जुझारू प्रदर्शन के लिए फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मैच आगरा रॉयल चैलेंजर्स और गायत्री सुपर किंग्स के बीच खेला गया। गायत्री सुपर किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टीम की जीत में अक्षत उपाध्याय ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। निखिल केसवानी को शानदार जुझारू प्रदर्शन के लिए फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। संवाद