{"_id":"65f33b30a0fe1bf61c00c04b","slug":"took-11-samples-of-mixed-milk-mawa-and-kachari-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-114331-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मिश्रित दूध, मावा व कचरी के 11 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मिश्रित दूध, मावा व कचरी के 11 नमूने लिए
Thu, 14 Mar 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के द्वारा शिकायत की जांच के लिए मिलावटी दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच अभियान चलाकर कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को टीम ने अलग-अलग स्थानों से मिश्रित दूध के पांच, बेसन पपड़ी, पनीर और मावा का एक-एक नमूना लिया। रंगीन कचरी के तीन नमूने लिए गए। एक दुकान पर एक क्विंटल रंगीन कचरी सीज की गई। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गांव मधुकरपुर स्थित सहज डेरी की दुग्ध संकलन केंद्र से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया। रघुपुर दुग्ध संकलन केंद्र पर सत्यम से और रिशु अवस्थी से मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया। कुसमरा चौराहे पर स्थित संजय कुमार गुप्ता की गुप्ता स्वीट भंडार से पनीर और बेसन पपड़ी का एक नमूना संग्रहित किया। केवीजी डेरी प्लांट सुल्तानगंज किशनी से मिश्रित दूध के दो नमूने, मेसर्स दीपक ट्रेडर्स किशनी चौराहा से रंगीन कचरी का एक नमूना लिया गया।
लगभग एक क्विंटल रंगीन कचरी कीमत 4000 रुपये की लगभग सीज करके विक्रेता की अभिरक्षा में दिया गया। किशनी चौराहा स्थित अखिलेश कुमार से रंगीन कचरी का एक नमूना, किशनी चौराहे पर पप्पू द्वारा विक्रय के लिए आगरा से वैगन आर गाड़ी पर रखकर लाए गए मावा का एक नमूना लिया गया। चितायन स्थित गोगाजी किराना स्टोर से रंगीन कचरी का एक नमूना, विक्रम सिंह के यहां से अरहर दाल का एक नमूना संग्रहित किया गया।
सभी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, प्रदीप कुमार, राजीव कुमार,जयदीप मौर्य आदि शामिल रहे।