{"_id":"e141fd1973e8de27c1e2b0ede0b3e46f","slug":"too-closely-on-hotels-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों पर भी पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों पर भी पैनी नजर
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Jan 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबामा की सुरक्षा व्यवस्था की हर पहलू से जांच-परख की जा रही है। खेरिया हवाई अड्डे से लेकर ताज तक हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से नजर तो रहेगी ही, वहीं रास्ते में पड़ने वाले होटल और रेस्टोरेंट्स के भौतिक सत्यापन के साथ वहां के स्टाफ का वेरीफिकेशन भी कराया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट से ताज तक के मार्ग में पड़ने वाली हर इमारत का खाका तैयार किया है। कौन इमारत रिहाइशी है और किस भवन में व्यवसायिक गतिविधि संचालित है, इसका लेखाजोखा तैयार है। यही नहीं, सूत्रों का कहना है कि सभी होटलों का मानचित्र तैयार किया गया है। वहां कितने कर्मचारी काम करते हैं, कौन कर्मचारी किस वक्त आता है, कहां रहता है, ताज से होटल की दूरी कितनी है, कितने मेहमान होटल में ठहरें और कब तक रहेंगे, बुकिंग की क्या स्थिति है, होटल में सीसीटीवी कैमरा है या नहीं, सारी जानकारी जुटाई जा रही है। पंच सितारा होटलों से लेकर बजट क्लास तक होटलों को भी देखा जा रहा है।
हाईवे ही नहीं संपर्क मार्गों पर भी सतर्कता
आगरा। ओबामा की विजिट और यमुना एक्सप्रेस वे पर गड़बड़ी की आशंका के चलते एक्सप्रेस वे, दिल्ली हाईवे और जयपुर हाईवे पर चौकसी के बाद अब शहर से जुड़ने वाले अन्य रूटों पर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर कोई गड़बड़ी होने के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिले थे। इससे यहां की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है। जयपुर, दिल्ली और ग्वालियर हाईवे पर चेकिंग के साथ-साथ हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। 27 को बराक ओबामा आगरा में होंगे। इसलिए अब सड़क सुरक्षा को भी कड़ा किया जा रहा है। शहर से जुड़ने वाले अन्य संपर्क मार्गों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। मलपुरा रोड, अलीगढ़ रोड, शमसाबाद, फतेहाबाद, इरादत नगर की ओर से आने, जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। खुफिया, एसओजी की टीम भी रात में गश्त कर रही हैं।
यमुना में पेट्रोलिंग करेगी फ्लड पीएसी
ताजमहल के पीछे यमुना नदी में सुरक्षा के लिए एक प्लाटून फ्लड पीएसी मांगी गई है। जवान दौरे के समय यमुना नदी में पेट्रोलिंग करते रहेंगे। ताज सुरक्षा पुलिस के जवान भी दशहरा घाट से महताब बाग तक पेट्रोलिंग करेंगे।
तीन बजे आगरा आएंगे ओबामा
आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का आगरा आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है। वे दोपहर 3.5 बजे एयरफोर्स वन विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से ताजमहल का दीदार करेंगे। करीब 4.5 बजे तक वे आगरा में रुकेंगे। इसके बाद करीब 4.35 पर पालम हवाई अड्डे पहुंचेंगे और 5.50 पर भारत से रवाना हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि पहले उन्हें आगरा हेलीकाप्टर मरीन वन से आगरा आना था लेकिन वायु सेना के अधिकारियों ने खेरिया एयरपोर्ट का दौरा कर एयर फोर्स वन के उतरने का रास्ता साफ कर दिया है। इसलिए वे आगरा वे अपने अधिकृत विमान से ही आएंगे।