{"_id":"5a3fc4fe4f1c1b35338b4815","slug":"tomorrow-will-birthday-of-former-pm-atal-vihari-bajpai","type":"story","status":"publish","title_hn":".... जब अटल जी का पलटा था तांगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.... जब अटल जी का पलटा था तांगा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Mon, 25 Dec 2017 07:18 AM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : SELF
सोमवार को पूरा देश भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्मदिन मनाएगा। इसको लेकर जिले के भाजपाई गदगद है लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के प्रमुख संस्मरणों में एटा का भी संस्मरण शामिल है। इसमें भ्रमण के दौरान उनका तांगा पलट गया था। यह घटना वर्ष 60 के दशक की है।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह तत्कालीन सांसद डॉ. महादीपक सिंह शाक्य एवं उनके पुत्र अरविंद शाक्य एवं सत्यपाल सिंह राठौर (वर्तमान विधायक) के साथ 1999 में अटल जी से मिलने प्रधानमंत्री आवास गए थे। 74 वर्ष की उम्र में उनकी याददाश्त एवं जिले के लोगों के प्रति लगाव देखकर वह गदगद हो उठे थे।
उन्होंने बताया कि राजनीतिक शिखर पर बैठे अटल जी ने साठ के दशक में एटा भ्रमण के दौरान की एक घटना सुनाकर रोमांचित कर दिया था। गुप्ता ने बताया कि मुलाकात में अटल जी ने जिले के कई कार्यकर्ताओं के नाम लेकर हालचाल पूछे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं साठ के दशक की घटना को याद करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने बताया कि वे मिर्ची (मिरहची) निवासी जनसंघ नेता भरोसे लाल (रामभरोसे लाल) के साथ तांगे से मारहरा जा रहे थे। तभी कंकड़ वाली सड़क पर तांगा असंतुलित होकर पलट गया था और लाला जी और अटल जी गिर गए। तांगे वाला डर गया, लेकिन किसी को खास चोट नहीं लगी