फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today's events in Agra City

Agra News: आगरा सिटी में आज के कार्यक्रम

Fri, 02 Oct 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Today's events in Agra City
धर्म-कर्म
विज्ञापन

हवन- श्री अग्रवाल सेवा संगठन की ओर से 30वें स्थापना दिवस पर हवन, झंडारोहण व प्रसादी, दयालबाग सुबह 9 बजे।
गोसेवा- भारत विकास परिषद, संपर्क शाखा की ओर से गोसेवा अग्रवन गोशाला, वाटरवर्क्स सुबह 8 बजे।
कथा- ब्रजभूमि धर्मार्थ संस्था की ओर से श्रीमद्भागवत कथा एवं कलश यात्रा, बड़ा पार्क जैन मंदिर, सेक्टर-7, आवास विकास कॉलोनी सुबह 9 बजे।
- श्रीमद्भागवत कथा, प्राचीन श्रीनाथ जी मंदिर, हलवाई की बगीची शाम 5 बजे।
- समन्वय सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग, अमल गार्डन, शास्त्रीपुरम, शाम 6 बजे।
तर्पण- अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से गोडसे तर्पण व साधु-संत भंडारा, यमुना आरती स्थल, बेलनगंज, सुबह 11 बजे।
मिलन- आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति की ओर से क्षमावाणी मिलन समारोह, महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी, जयपुर हाउस सुबह 10:30 बजे।
समागम- गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से तीन दिवसीय कवि दरबार समागम, गुरुद्वारा गुरु का ताल दोपहर 1 बजे।
महोत्सव- सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव, श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर, गुदड़ी मंसूर खां दोपहर 2 बजे।
महोत्सव- संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय समरसता महोत्सव, तारघर मैदान शाम 4:30 बजे।
रामलीला- श्री रामलीला महोत्सव में माता सीता के जन्म की लीला, रामलीला मैदान, रात 7:30 बजे।
----------
शिक्षा
संगोष्ठी- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से गांधी जयंती पर ध्वजारोहण व संगोष्ठी, खंदारी परिसर सुबह 8:50 बजे।
सहायता- लायंस क्लब ऑफ आगरा अमिगोस की ओर से विद्यार्थियों को भोजन व स्टेशनरी वितरण, टीयर्स इंस्टीट्यूट, शास्त्रीपुरम दोपहर 2 बजे।
---------
स्वास्थ्य
शिविर- श्री अग्रवाल संघ की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर, बुर्जीवाला मंदिर, प्रताप नगर सुबह 10 बजे।
- अग्रवाल युवा संगठन की ओर से गांधी-अग्रसेन जयंती पर महा रक्तदान शिविर, लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर सुबह 11 बजे।
---------
खेल
क्रिकेट- आगरा इंटर सोसाइटी लीग मैच, सॉनेट क्रिकेट ग्राउंड, सिकंदरा सुबह 8 बजे।
--------
अन्य
अभियान- कांग्रेस सेवादल की ओर से गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, पौधरोपण व वृद्धजन सेवा, कचहरी घाट, बांस दरवाजा व यमुना आरती स्थल सुबह 9 बजे।
सेवा- लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल की ओर से गांधी जयंती पर सेवा कार्य, कुष्ठ आश्रम, ताजगंज सुबह 10:30 बजे।
- लायंस क्लब प्रयास की ओर से मासिक सेवा कार्य, वनवासी कल्याण आश्रम, गांधी नगर शाम 4 बजे।
गोष्ठी- लैप्रोसी पेशेंट्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गांधी एवं स्वच्छता विषय पर काव्य-गोष्ठी, कुष्ठ सेवा सदन, ताज पूर्वीगेट, ताजगंज सुबह 11:30 बजे।
उद्घाटन- रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल व रोशनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सिलाई-कटाई एवं आर्ट-क्राफ्ट प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, एक पहल पाठशाला, दयालबाग सुबह 11 बजे।
विमोचन- जनकपुरी महोत्सव समिति की ओर से श्री जनकपुरी महोत्सव आमंत्रण पत्र का विमोचन, जनकपुरी कार्यालय, भावना एस्टेट दोपहर 1 बजे।
प्रदर्शन- समाजवादी पार्टी छात्र सभा की ओर से मौन प्रदर्शन, महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल, प्रतापपुरा चौराहा सुबह 11 बजे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed