फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   todays active corona cases of agra 15 feb 2021

आगरा में कोरोना: दो नए संक्रमित मरीज मिले, सक्रिय मामलों की संख्या 18

Mon, 15 Feb 2021 12:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Feb 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of agra 15 feb 2021
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में रविवार को कोरोना वायरस के दो और मरीज मिले। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10,513 हो गई है। इसमें से 172 मरीजों की मौत हो गई। 10,323 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में अब सिर्फ 18 मरीज रह गए है, ये अभी इलाज करा रहे हैं, जिनमें से चार मरीज निजी अस्पताल में और 14 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी डोज के टीकाकरण की शुरुआत 
सोमवार को 364 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की शुरुआत हो गई है। वहीं पहले चरण में गैरहाजिर रहे 7928 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज लगेगी। दूसरी डोज लगवाने वाले कर्मचारियों को साथ में कोविड कार्ड लाना होगा।
विज्ञापन


जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि पहले चरण में 7928 कर्मचारी टीका लगवाने नहीं आ पाए थे। इनको पहली डोज के लिए 64 बूथ बनाए गए हैं। 364 कर्मचारियों को दूसरी डोज लगेगी, इनको पहली डोज 16 जनवरी को लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, लेडी लॉयल, पुष्पांजलि हॉस्पिटल, खंदौली और एत्मादपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर दूसरी डोज लगाने वाले कर्मचारियों को ही बुलाया गया है। 

इनको अपने साथ कोविड कार्ड लाना होगा, जिसका मिलान करने के बाद ही दूसरी डोज लगेगी। इनमें से अनुपस्थित कर्मचारियों को 19 फरवरी को टीका लगाया जाएगा।

पोर्टल पर पंजीकृत कर्मचारी किसी भी बूथ पर लगवा सकते हैं टीका
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि पहले चरण में टीका लगवाने से वंचित स्वास्थ्य कर्मचारी अगर उनका पोर्टल पर नाम पंजीकृत है तो वह 64 बूथ में से किसी भी बूथ पर जाकर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीका लगवा सकता है, भले ही उसके फोन पर संदेश नहीं आया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed