फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Todays Active Corona Cases Of Agra 14 new cases reported in agra

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में 14 नए संक्रमित मिले, 59 ठीक हुए, अब सक्रिय मरीज 340

Mon, 31 May 2021 01:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 May 2021 01:12 AM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण कम होने से सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से घटी है। जिले में अब 340 सक्रिय मरीज रह गए हैं। रविवार को 59 मरीजों ने कोरोना को मात दी। 

विज्ञापन
Todays Active Corona Cases Of Agra 14 new cases reported in agra
कोविड जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लिए राहत की खबर है। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। रविवार को 10750 लोगों की जांच की गई, जिनमें 14 संक्रमित मिले। एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 419 हो गई है। जिले में अब 340 एक्टिव केस बचे हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई है। बीते 24 घंटे में 59 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 9.27 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें कुल 25515 मरीज मिले हैं। 24756 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वास्थ होने की दर 97.03 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन


महिलाओं की तुलना में दोगुने पुरुष संक्रमित
कोरोना काल में पुरुषों को घर से बाहर निकलना महंगा पड़ा। महिलाओं की तुलना में दोगुने पुरुष बीमार हुए हैं। जिले में 25,515 मरीजों में 16648 पुरुष हैं, जबकि 8865 महिलाएं हैं। 419 मौतों में सबसे ज्यादा 272 मौतें पुरुषों की और 147 महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों पर बरपा कहर
वैश्विक महामारी कोरोना का कहर पुरुषों पर बरपा है। महिलाएं कम बीमार हुई हैं। जिला प्रशासन ने रविवार को महिलाएं व पुरुषों में संक्रमण व मृत्यु की रिपोर्ट जारी की है। जिसमें यह खुलासा हुआ है कि अधिकांश महिलाओं में संक्रमण पुरुषों से पहुंचा। पुरुष कामकाज से घर से बाहर निकले। 

पहले वो संक्रमित हुए। उनके संपर्क में आने से महिलाएं संक्रमित हुई हैं। महिलाओं की तुलना में संक्रमित हुए पुरुषों की संख्या दोगुनी है। दो किन्नर भी संक्रमित हो चुके हैं। रविवार तक मिले कुल 25515 मरीज और 419 मृतकों के आधार पर प्रशासन ने यह वर्गीकरण किया है। 

20 साल से कम उम्र 2087 मरीज
जिले में 20 साल से कम उम्र के 2087 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें जिनमें 0 से 10 साल के 480 बच्चे भी शामिल हैं। 20 साल से कम उम्र के संक्रमितों में युवतियों की अपेक्षा युवक अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed