फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today tricolor will be hoisted in every house, Independence will be celebrated

Agra News: आज घर-घर फहरेगा तिरंगा, मनेगा आजादी का जश्न

Mon, 14 Aug 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Today tricolor will be hoisted in every house, Independence will be celebrated
मैनपुरी। जिलेभर में मंगलवार को घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही लोग आजादी के उल्लास में डूबे नजर आया। सरकारी भवनों को तिरंगा झालरों से सजाया गया तो वहीं चौराहों पर भी सजावट की गई। स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को कहीं प्रभात फेरी निकाली जाएगी तो कहीं आजादी के परवानों को याद किया जाएगा। दिनभर कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर इस बार आजादी के अमृत महोत्सव का समापन हो रहा है। ऐसे में आजादी के जश्न का उल्लास दोगुना हो गया है। एक तरफ जहां लोग स्वतंत्रता दिवस पर आयोजनों की तैयारियां कर रहे हैं तो वहीं प्रशासन ने भी कार्यक्रमों की एक सूची तैयार की है। सुबह 6 बजे से ही इन कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो जाएगा, जो रात 10 बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

सुबह साढ़े सात बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय से प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। सुबह सवा दस बजे कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी विनोद कुमार, विकास भवन में सीडीओ विनोद कुमार तिरंगा फहराएंगे। अन्य कार्यालय अध्यक्ष भी अपने-अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रमीण अंचल में भी घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से जिले की 549 ग्राम पंचायतों में तिरंगे तैयार कर उनका वितरण कराया गया है। इसके साथ ही निजी व सरकारी स्कूलों के बच्चे प्रभात फेरियां भी निकालेंगे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ही सरकारी भवन तिरंगा झालरों में रंगे नजर आए। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील, नगर पालिका कार्यालय को तिरंगा रंग की झालरों से सजाया गया। चौराहों पर भी तिरंगा लाइटें लगाई गईं।

शहीद स्थलों में जलेंगे दीप
स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों को भी नमन किया जाएगा। इसके लिए शाम 5 बजे शहीद स्मारक मैनपुरी, शहीद स्मारक बेवर, नुमाइंश पंडाल व अन्य शहीद स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed