{"_id":"619a7c8e6bcb904cc741ce61","slug":"today-the-post-will-be-issued-with-the-seal-of-the-name-of-vidyasagar-maharaj-kasganj-news-agr5153593104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज विद्यासागर महाराज के नाम की मुहर से जारी होगी डाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज विद्यासागर महाराज के नाम की मुहर से जारी होगी डाक
विज्ञापन
कासगंज। देश के प्रमुख दिगंबर संत आचार्य विद्यासागर महाराज के 50 वर्ष आचार्य पद के रूप में पूरे होने पर सोमवार को स्वर्ण महोत्सव का आयोजन होगा। इस महोत्सव को संस्कृति शासनाचार्य स्वर्ण महोत्सव का नाम दिया गया है। इस दिन विद्यासागर महाराज के नाम की मुहर से डाक जारी होगी। इसके लिए डाक विभाग में जैन समाज ने फीस भी जमा कर दी है।
सोमवार को डाक विभाग से जो भी डाक जारी होगी उस पर आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम की मुहर लगेगी। इस केन्सीलेशन सील का विमोचन पोस्ट ऑफिस के माध्यम से जैन धर्मशाला नदरई गेट पर किया जाएगा।
जैन मेला रथ कमेटी के पदाधिकारी मयंक जैन, समल जैन, प्रमोद चंद्र जैन ने बताया कि सरकारी फीस जमा कर दी है। लखनऊ पोस्ट ऑफिस में 12500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा की गई है। सोमवार को डाक विद्यासागर महाराज के नाम की मुहर से जारी होगी।
विज्ञापन
जैन समाज की ओर से फीस जमा कर दी गई है। इसकी रसीद मिल चुकी है। सोमवार को सभी डाक विद्यासागर महाराज की मुहर के नाम से जारी होंगी। राजेंद्र कुमार, डिप्टी पोस्ट मास्टर