{"_id":"5701695f4f1c1b1c29c812a1","slug":"today-market-will-be-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रहेगा बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रहेगा बाजार बंद
अमर उजाला अागरा
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलसऱ्र्स
- फोटो : अमर उजाला आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 33 दिन से आंदोलनरत सराफा कारोबारियों ने सोमवार को आगरा बंद का एलान किया है। आगरा व्यापार मंडल समेत अन्य व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन किया है। शनिवार को व्यवसायियों ने किनारी बाजार में और एमजी रोड पर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने प्रचार रथ के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर कारोबारियों की लड़ाई को जायज ठहराया।
श्री सराफा कमेटी की ओर से किनारी बाजार में रविवार को 33वें दिन भी धरना जारी रहा। धरनास्थल पर वक्ताओं ने कहा कि सराफा हड़ताल के समर्थन में यूपी बंद के आह्वान पर सोमवार को आगरा के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। आगरा व्यापार मंडल के टीएन अग्रवाल और व्यापारी नेता एवं पार्षद कुंदनिका शर्मा ने धरनास्थल पर पहुंचकर बंद को सफल बनाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर, कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनोद बंसल ने बाईपास रोड स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय से सराफा व्यापारियों के समर्थन में प्रचार रथ निकाला। धरनास्थल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों के बंद को समर्थन देगी। गोपाल गुरु, हाजी अबरार हुसैन ने भी विचार व्यक्त किए। अधिवक्ता नितिन वर्मा ने भी अधिवक्ताओं का समर्थन दिया। इस मौके पर मुरारीलाल फतेहपुरिया, मोहनलाल अग्रवाल, पवन दौनेरिया, देवेंद्र गोयल, मनोज गुप्ता, ब्रजमोहन रैपुरिया, मुकेश भाई, अजय जैन, लल्ला भाई, जगदीप कपूर, सुनील वर्मा, मनोज वर्मा, वेद बंसल, अशोक कुमार अग्रवाल, राजन खेरली, सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एक्साइज आफिस पर
प्रदर्शन करेंगे सराफ
सोमवार को सराफा कारोबारी किनारी बाजार से बाइक रैली निकालकर विभिन्न मार्गों से होकर संजय प्लेस स्थित एक्साइज विभाग के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बंद, धरना, प्रदर्शन की कमान भी व्यापारी नेताओं के हाथ में होगी।
विज्ञापन
व्यापारियों ने जनसंपर्क किया
आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार की शाम को ताजगंज और बिजलीघर में दुकानदारों से संपर्क करके सोमवार को बाजार बंदी का आह्वान किया। पार्षद कुंदनिका शर्मा ने बताया कि कमला नगर समेत पूरे शहर का बाजार बंद कराया जाएगा।