{"_id":"60629f878ebc3e769f094030","slug":"today-active-corona-cases-of-agra-30-march-2021-one-death-and-23-cases-of-covid-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: ताजनगरी में 177वीं मौत, इस साल होली के दिन सबसे ज्यादा नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: ताजनगरी में 177वीं मौत, इस साल होली के दिन सबसे ज्यादा नए मरीज मिले
Tue, 30 Mar 2021 09:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:18 AM IST
सार
- सोमवार को कोरोना के 23 नए मरीज मिले
- कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 128 पर पहुंची
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर दिखने लगा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 23 नए मरीज मिले। इस साल एक दिन में इतने मरीज पहली बार मिले हैं। इससे पहले दिसंबर में एक दिन में इससे ज्यादा 29 मरीज मिले थे।
विज्ञापन
कोरोना से जिस मरीज की मौत हुई, वह नगला वृंदावन कोटली बगीची का रहने वाला था। 50 वर्षीय मरीज हृदय रोग से भी ग्रस्त था। जिले में यह 177वीं मौत है। जिलाधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि 23 नए मरीज और मिले हैं। ये इस साल मिले एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज हैं।
विज्ञापन
अब कुल संक्रमितों की संख्या 10700 पर पहुंच गई है, इसमें से 177 की मौत हो चुकी है। 10395 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 128 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में कुल 6.22 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। संक्रमण दर 1.71 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 97.14 फीसदी है।
विज्ञापन
ये नए कंटेनमेंट जोन
आनंद पुरम कॉलोनी शाहगंज, पुरम शीलता रोड खंदारी, अयोध्या कुंज दयालबाग, धीर नगर मारुति स्टेट, गोबर चौकी ताजगंज, ईदगाह कुतलूपुर इंद्रा कॉलोनी, केबी नगर खेरिया मोड़, कमला नगर, मोहनपुरा, न्यू सुभाष नगर, प्रताप नगर, रेणुका बाग कमला नगर, शिवाजी नगर, ककौआ आगरा, राजनगर फतेहाबाद।