फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today Active Corona Cases Of Agra 3 March 2021 Four Cases Of Covid In Agra

आगरा में कोरोना: चार नए मिलने से बढ़ी सक्रिय मरीजों की संख्या, अब तक ठीक हुए 98 फीसदी मरीज

Thu, 04 Mar 2021 08:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Mar 2021 08:28 AM IST
विज्ञापन
Today Active Corona Cases Of Agra 3 March 2021 Four Cases Of Covid In Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस के मामले अभी थम नहीं रहे हैं। बुधवार को चार नए मरीज मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 19 पहुंच गई है। आगरा जनपद में 174 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जनपद में 98.17 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को चार नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,544 पहुंची है। वहीं 10,351 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जनपद में 5,59387 सेंपल टेस्ट हुए हैं।
विज्ञापन


एक साल हुआ पूरा, तीन मार्च को पहलीबार मिले थे कोरोना के मरीज
ताजनगरी में मार्च में पहली बार कोरोना के मरीज मिले थे। यह विदेश से लौटा एक परिवार था। इसके बाद संक्रमण की कई चेन बनीं और बीमारी फैलती चली गई। कोरोना संक्रमण का एक साल पूरा हो जाने पर ताजनगरी के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि पिछले तीन महीनों में कोई नई चेन नहीं बनी है। इस दौरान संक्रमण का ग्राफ भी तेजी से नीचे गया है, और अब मार्च में ही कोरोना संक्रमण शून्य पर आ चुका है। 
विज्ञापन

 

मरीजों की मृत्युदर में भी आई कमी
कोरोना संक्रमण का एक साल पूरा हो चुका है। पिछले तीन महीनों में संक्रमण का ग्राफ भी तेजी से नीचे गया है। मरीजों की मृत्यु दर में भी कमी आई है। संक्रमित हुए लोगों में से 98 फीसदी से भी ज्यादा वायरस को मात दे चुके हैं। इन 12 महीनों में 5.50 लाख लोगों के नमूनों की जांच करने पर 10544 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 6975 पुरुष, 3351 महिलाएं और 214 बच्चे थे। 174 मरीजों की मौत हुई। लोहामंडी क्षेत्र का 24 दिन का शिशु सबसे कम उम्र का और आवास विकास क्षेत्र की 103 साल की वृद्धा सबसे उम्रदराज मरीज रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
 

अगस्त में फेल हुआ था आगरा मॉडल
अगस्त में आगरा मॉडल फेल हो गया था। कारण यह था संक्रमण तेजी से फैल रहा था। एसएन में मरीजों को उपचार न मिलने की शिकायतें थीं। अगस्त से नवंबर तक संक्रमण सबसे चरम पर रहा। अगस्त में 1145, सितंबर: 2818, अक्तूबर 1528 और नवंबर में 2004 मरीज मिले। इन चार महीनों में 7495 संक्रमित मिले। यह 12 महीनों के कुल मरीजों में से आधे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed