फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today Active Corona Cases Of Agra 2nd April 2021: 49 New Cases Of Covid Reported In Agra

आगरा में कोरोना: बेकाबू हुआ संक्रमण, 24 घंटे में तीन गुना बढ़े मरीज, एक की मौत

Sat, 03 Apr 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 12:00 AM IST
सार

  • जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 173 पर पहुंची
  • इससे पहले गुरुवार को 15 नए मरीज मिले थे

विज्ञापन
Today Active Corona Cases Of Agra 2nd April 2021: 49 New Cases Of Covid Reported In Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को 24 घंटे में 49 नए मरीज मिले हैं। यह आंकड़ा गुरुवार को मिले 15 मरीजों से तीन गुना से भी ज्यादा है। इसके अलावा जगदीशपुरा निवासी 69 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। जिले में यह 178वीं मौत है। 

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 6.30 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 10788 संक्रमित पाए गए। कुल संक्रमितों में से 10437 मरीज ठीक हो गए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 173 हो गई है। शहर में 36 से अधिक इलाकों में नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का कर्मचारी कोरोना संक्रमित
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुरुवार को विश्वविद्यालय के 195 अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के नमूने लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि इनमें से अतिथि गृह में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अतिथि गृह के बाकी स्टाफ की शनिवार को जांच कराई जाएगी। अतिथि गृह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और वित्त अधिकारी रहते हैं। कुलसचिव ने जांच के लिए नमूने दिए थे, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

इन इलाकों में मिले नए मरीज

1. एलोरा एनक्लेव दयालबाग
2. अम्भी धाम सिकंदरा
3. अयोध्या कुंज अर्जुन नगर
4. भावना स्टेट हाईवे
5. ब्रिज विहार दयालबाग
6. चाणक्यपुरी मानस नगर
7. ध्रुव नगर बैंक कॉलोनी
8. दुर्गा नगर 
9. फ्रेंड्स पैराडाइज खंदारी 
10. गणेश बाग 
11. जगजीत नगर
12. कारवां गली
13. किशोरपुरा 
14. कृष्णा कॉलोनी जीवनी मंडी 
15. लोहा मंडी 
16. मीना एनक्लेव दयालबाग 
17. नई आबादी मोहनपुरा 
18. न्यू आदर्श नगर 
19. नार्थ विजय नगर कॉलोनी 
20. ओल्ड विजय नगर कॉलोनी 
21. पंचरत्न अपार्टमेंट 
22. पीपल मंडी 
23. पुष्पांजलि एक्सटेंशन दिल्ली गेट 
24. रावली 
25. शालीमार एनक्लेव कमला नगर 
26. शिवाजी कुंज नियर केके नगर 
27. सोहल्ला, 
28. सोरों कटरा
29. सुलहकुल नगर 
30. तोता का ताल 
31. ट्रांस यमुना कॉलोनी 
32. वैभव नगर, 
33.विनय नगर बोदला रोड 
34. एत्मादपुर 
35. मुदी क्रॉसिंग जलेसर रोड 
36.शमशाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed