{"_id":"605c8d658ebc3ecabd524e25","slug":"today-active-corona-cases-of-agra-25-march-2021-13-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 13 नए मरीज मिले, शहर के इन नौ इलाकों में फिर बढ़ा संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 13 नए मरीज मिले, शहर के इन नौ इलाकों में फिर बढ़ा संक्रमण
Fri, 26 Mar 2021 12:41 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस ने एक बार फिर ताजनगरी की चिंता बढ़ा दी है। आगरा में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 13 नए मरीज मिले हैं, जिससे सक्रिय मामलों संख्या बढ़कर अब 66 हो गई है। चिंताजनक बात यह है कि शहर में होली से पहले संक्रमण के नौ हॉटस्पॉट केंद्र बन गए हैं। इन इलाकों को प्रशासन ने चिन्हित किया है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 6.10 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 10624 संक्रमित पाए गए। कुल संक्रमितों में से 10384 मरीज ठीक हो गए हैं। एक साल में 176 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमण दर 1.74 फीसदी है। स्वस्थ होने की दर 97.72 फीसदी पर आ गई है।
विज्ञापन
मार्च के आखिरी में शहर के नौ इलाके में तेजी से संक्रमण बढ़ा है। इन इलाकों को चिन्हित किया है। इनमें प्रोफेसर कॉलोनी, राजपुर चुंगी, नगला तेज, आवास विकास कॉलोनी, शांतिनगर, कमलानगर, मंगलम शिला अपार्टमेंट दयालबाग, पुष्पांजलि वाटिका और सत्संगी पैराडाइज-एलोरा एन्कलेव दयालबाग हैं।
विज्ञापन