{"_id":"60534b578ebc3e591e5b6da5","slug":"today-active-corona-cases-of-agra-18-march-2021-three-cases-of-covid-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: तीन नए मामले सामने आने से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: तीन नए मामले सामने आने से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी
Fri, 19 Mar 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले गुरुवार को सामने आए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक गुरुवार को तीन नए मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10564 हो गई है। वहीं अब तक 10368 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। जनपद में 175 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक कुल 59,3532 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। जनपद का रिकवरी रेट 98.14 फीसदी है। इससे पहले बुधवार को भी आगरा में तीन मरीज मिले थे। सोमवार और मंगलवार को कोई भी मामला सामने नहीं आया था।
होली पर फिर संक्रमण का संकट, महाराष्ट्र से आवाजाही पर सख्ती
होली पर संक्रमण बढ़ने की आशंका पर जिला प्रशासन ने महाराष्ट्र समेत सभी संक्रमण प्रभावित राज्यों से आगरा आने-जाने वालों के लिए कोरोना जांच एवं सात दिन क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य किया है। बुधवार को कोविड समीक्षा के बाद जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने यह निर्णय लिया है।
दोबारा से लॉकडाउन लगने से स्पष्ट इनकार करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि बढ़ी संख्या में आगरा के लोग महाराष्ट्र, गुजरात में रहते हैं। मध्य प्रदेश, पंजाब में भी मामले बढ़ रहे हैं। होली पर इन राज्यों से आगरा आने वाले लोगों को सात दिन घर में ही क्वारंटाइन रहना पड़ेगा। बुखार या अन्य लक्षण होने पर जांच जरूर कराएं। बाजार व घर से बाहर उचित दूरी का पालन करें। उन्होंने कहा सावधानी ही अब एक मात्र बचाव है। जिले में रात्रि कर्फ्यू, साप्ताहिक बंदी व अन्य पाबंदियों पर डीएम ने कहा इस संबंध में शासन से गाइडलाइन प्राप्त होने पर निर्णय होगा।

Trending Videos
बुजुर्ग जरूर लगवाएं टीका
60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक टीका जरूर लगवाएं। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ नागरिकों से 100% टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर अब नियमित टीकाकरण शुरू हो गया है। बुजुर्ग व बीमार लोगों में संक्रमित होने की ज्यादा आशंका होती है इसलिए टीका उनके लिए कवच बन जाएगा।
त्योहार पर ज्यादा मेलजोल से करें परहेज
जिला प्रशासन ने होली के त्योहार पर संक्रमण के मददेनजर लोगों से ज्यादा मेलजोल, सामूहिक समारोह में एकत्र होने से परहेज करने की अपील की है। उन्होंने कहा युवाओं से ही संक्रमण बच्चों में फैल सकता है। ऐसे में अपने परिवार के हित में त्योहार को सादगी से मनाएं।