फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today Active Corona Cases Of Agra 14 March 2021 Three Cases Of Covid In Agra

आगरा में कोरोना: तीन नए कोरोना संक्रमित मिले, अब 18 सक्रिय मरीज

Mon, 15 Mar 2021 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 15 Mar 2021 12:31 AM IST
सार

  • अब तक 10,365 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके 
  • अब तक 5,88454 सैंपल कलेक्ट किए जा चुके 

विज्ञापन
Today Active Corona Cases Of Agra 14 March 2021 Three Cases Of Covid In Agra
कोरोना वायरस की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। रविवार को तीन नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,558 हो गई है। वहीं अब तक 10,365 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब कुल सक्रिय मरीज 18 रह गए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक जनपद में कोरोना संक्रमण से 175 की मरीजों की मौत हो चुकी है। जनपद में रिकवरी रेट 98.17 प्रतिशत है। अब तक 5,88454 सैंपल कलेक्ट किए जा चुके हैं। ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले साल की तुलना में कम आ रहे हैं।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर लापरवाही
ताजनगरी के रेलवे स्टेशनों पर भी कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। स्टेशन में प्रवेश करने से पहले तो यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, मगर बाहर की ट्रेनों से कैंट स्टेशन पर उतरने वाले यात्री बिना स्क्रीनिंग के ही बाहर निकलते हैं। स्टेशन पर सैनिटाइजेशन भी बंद है। 
विज्ञापन


प्रवेश पर स्क्रीनिंग, निकास पर नहीं
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ऑटोमैटिक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन लगाई गई थी। स्टेशन से प्रवेश के समय मशीन से यात्रियों की स्क्रीनिंग होती है। निकास के स्थान पर कोई मशीन नहीं है। पंजाब, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत अन्य स्थानों से आने वाली ट्रेनों से रोजाना पांच हजार से ज्यादा यात्री स्टेशन पर उतरते हैं। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जाती। इधर आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए कोई मशीन नहीं है। स्टेशन पर सैनिटाइजेशन भी बंद है। मास्क लगाने पर भी कड़ाई नहीं की जा रही। स्टॉल संचालक और वेंडर भी बिना मास्क ही यात्रियों को सामान बेच रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कराई जाएगी व्यवस्था
आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्त्व ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना से बचाव के लिए चेकिंग को सख्त किया जाएगा। बाहर से आने वाले यात्रियों की चेकिंग की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed