फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tobacco trader two steps ahead of cyber thug received video call did this work before digital arrest

UP: साइबर ठग भी रह गया हैरान...तंबाकू व्यापारी ने दिखाई ऐसी चालाकी, डिजिटल अरेस्ट होने से बच गया

Sat, 19 Oct 2024 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 11:28 AM IST
सार

साइबर ठग ने तंबाकू व्यापारी को डिजिटल अरेस्ट करने के लिए वीडियो कॉल किया, लेकिन व्यापारी की चालाकी ने उसे ठगी से बचा लिया। व्यापारी ने साइबर सेल में तुरंत सूचना देते हुए शिकायत भी दर्ज कराई। 

 

विज्ञापन
Tobacco trader two steps ahead of cyber thug received video call did this work before digital arrest
वीडियो कॉल पर साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एक तंबाकू कारोबारी शुक्रवार को समझदारी से डिजिटल अरेस्ट होने से बच गए। उन्हें साइबर अपराधी ने पुलिस अधिकारी बनकर काॅल किया था। कूरियर में ड्रग्स पकड़े जाने और 250 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में फंसने का आरोप लगाकर धमकाया। वीडियो कॉल पर कारोबारी समझ गए। उन्होंने तुरंत कॉल काट दिया। मामले में साइबर सेल में शिकायत भी की।
विज्ञापन


 

लोहामंडी निवासी अतुल कुमार का तंबाकू का थोक का व्यापार है। उनके पास बृहस्पतिवार को शाम सवा चार बजे काॅल आई। कहा कि वह फेडेक्स कूरियर सर्विस के हेल्पलाइन नंबर से बोल रहा है। एक कूरियर मुंबई से ताइवान भेजा गया है। उनका आधार कार्ड लगा है, इसमें ड्रग्स पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कहा कि काॅल मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी को ट्रांसफर की जा रही है। एक युवक ने वीडियो काॅल पर बात की। वह पुलिस की वर्दी में था। पीछे पुलिस का बोर्ड भी नजर आ रहा था। उसने कहा कि आपको डिजिटल अरेस्ट किया गया है। उन्होंने इसका कारण पूछा।
विज्ञापन

इस पर बताया कि उनके आधार कार्ड से दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु में बैंक खाते खोले गए हैं। 250 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बन रहा है। कारोबारी के मुताबिक, उन्हें पता था कि साइबर अपराधी इस तरह से ठगी कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने बिना देर किए ही काॅल काट दिया। इसके बाद साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed