फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tobacco Tooth Powder and Hard Brushes Damaging Teeth, 50-60 Patients Daily in Agra Hospital

Agra: कड़ा ब्रश और तंबाकूयुक्त मंजन, दांतों के लिए सबसे खतरनाक; रोज 50 से 60 मरीज पहुंच रहे अस्पताल

Wed, 01 Apr 2026 11:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 11:05 AM IST
सार

आगरा में तंबाकूयुक्त मंजन और गलत तरीके से ब्रश करने के कारण दांतों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में रोजाना 50-60 मरीज दांत और मसूड़ों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
 

विज्ञापन
Tobacco Tooth Powder and Hard Brushes Damaging Teeth, 50-60 Patients Daily in Agra Hospital
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़। अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दांतों से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना औसतन 50 से 60 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं, जिन्हें दांत घिसने, मसूड़ों के कमजोर होने और दांत हिलने या खराब होने की शिकायत है।
विज्ञापन


यह समस्या अब युवाओं में भी तेजी से देखने को मिल रही है। दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दांतों की खराबी का मुख्य कारण गलत तरीके से ब्रश करना और तंबाकूयुक्त मंजन का इस्तेमाल है। कहा कि तंबाकूयुक्त मंजन दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचाने के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकते हैं। दांतों की सफाई हमेशा ब्रश और अच्छे गुणवत्ता वाले टूथपेस्ट से ही करनी चाहिए, अंगुली से नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 90 प्रतिशत लोग गलत तरीके से ब्रश करते हैं। दांतों को बाएं-दाएं रगड़ने से मसूड़ों पर असर पड़ता है और धीरे-धीरे दांत घिसने लगते हैं। ब्रश हमेशा सॉफ्ट होना चाहिए और उसे सही तकनीक से इस्तेमाल करना चाहिए। पुराना या कड़ा ब्रश दांतों को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये उपाय भी करें
- सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें।
-किसी भी प्रकार के पाउडरयुक्त मंजन का इस्तेमाल न करें

-तंबाकू वाले मंजन से पूरी तरह बचें
-मुलायम ब्रश का ही इस्तेमाल करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed