{"_id":"27c39f844356ad5db26e6f3e8c5769f2","slug":"to-bench-highway-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडपीठ के लिए हाईवे जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडपीठ के लिए हाईवे जाम
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Jan 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर शनिवार को वकीलों ने हाईवे-2 जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘ओबामा गो बैक’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग एक घंटे तक चले प्रदर्शन से यातायात पूरी तरह ठप रहा।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार संघर्ष समिति के नेतृत्व में वकीलों ने लगभग साढ़े बारह बजे दीवानी परिसर में जुलूस निकाला और एक बजे तक नारेबाजी करते हुए हाईवे टू पर पहुंच गए। तुलसी टाकीज के सामने वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी बसों की छतों पर चढ़ गए। कुछ वकील सड़क पर ही बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की जाएगी। आंदोलन चलता है।
हाईवे जाम होने पर सीओ हरीपर्वत व एडीएम फाइनेंस मौके पर पहुंचे और वकीलों से जाम खोलने को कहा। इस पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी तेज कर दी। लगभग दो बजे जाम खोल दिया गया। इस अवसर पर संघर्ष समिति के संयोजक केडी शर्मा, सचिव अरुण सोलंकी, विजय शर्मा, दरबेश यादव, सुरेंद्र लाखन, अविनाश शर्मा, शैलेंद्र रावत, मनीष सिंह, लाल बहादुर राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाक्स
27 को निकालेंगे विजय जुलूस
आगरा। संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी मनीष सिंह के अनुसार 27 जनवरी को ताज घेराव का कार्यक्रम परिवर्तित कर विजय जुलूस कर दिया गया। इसके तहत भारी संख्या में अधिवक्ता कमिश्नरी पर एकत्र होकर जुलूस निकालेंगे और दक्षिणी गेट पर सभा करेंगे। ऐसा रणनीति के तहत किया गया है। वकीलों का यह भी मानना है कि ओबामा का दौरा रद होने में आंदोलन की भी भूमिका है। जब तक खंडपीठ की मांग नहीं मान ली जाती, आगे किसी भी राष्ट्राध्यक्ष को ताज नही देखने देंगे।
बाक्स
मशाल जुलूस रद, 28 को बैठक
आगरा। 25 जनवरी को ताजगंज क्षेत्र में मशाल जुलूस का कार्यक्रम रद कर दिया गया है। 28 जनवरी को दीवानी में दोपहर बारह बजे आंदोलन की अग्रिम रणनीत को लेकर एक बैठक आहूत की गई है।