फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tisa, RBFC, Secular, and Anant won matches in futsal.

Agra News: फुटसल में टीसा, आरबीएफसी, सेक्युलर और अनंत ने जीते मैच

Sun, 02 Aug 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Tisa, RBFC, Secular, and Anant won matches in futsal.
आगरा। आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा के तीन दिवसीय फुटसल टूर्नामेंट में दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले दिखे। टीम टीसा, आरबीएफसी, सेक्युलर एफसी और अनंत इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। पूल बी सेक्युलर एफसी ने एकतरफा जीत दर्ज की। पूल सी अनंत इलेवन और आरबीएफसी ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर अगले चरण में जगह पक्की की। टीसा की टीम ने भी आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान निदेशक (स्पोर्ट्स) जीपी कैप्टन किंशुक कुमार, फुटसल संयोजक पवन मंगल, आजाद भगत सिंह, कर्नल धर्मेंद्र यादव, विनय बंसल, सौरभ अग्रवाल, अनुराग शर्मा, विंग कमांडर अमरिंदर सिंह और ले. कर्नल टीसी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेमीफाइनल और ग्रैंड फाइनल आज

सचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि प्रत्येक पूल की शीर्ष टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह तय करेंगी। रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच पूल ए विजेता बनाम पूल सी विजेता, दूसरा सेमीफाइनल पूल बी विजेता बनाम पूल डी विजेता, तीसरा मैच सेमीफाइनल 1 उपविजेता बनाम सेमीफाइनल 2 उपविजेता और ग्रैंड फाइनल सेमीफाइनल 1 विजेता बनाम सेमीफाइनल 2 विजेता के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed