{"_id":"5f85d8f58ebc3e9bea14e4e7","slug":"tirthsthal-tirthsthal-soron-tirthsthal-bharat-pilgrimage-sites-bharat-indian-pilgrimage-kasganj-news-agr463539179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट, प्रशासन ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट, प्रशासन ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन
सोरों में एसडीएम अनशनकारियों को विशेष सचिव को जिला प्रशासन की ओर से लिखा गया पत्र सौंपते हुए।
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
सोरों(कासगंज)। तीर्थनगरी को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग को लेकर चल रहा बेमियादी अनशन मंगलवार को तुड़वा दिया। अनशन पर बैठे लोगों की हालत बिगड़ने पर प्रशासन सक्रिय हुआ। पहले तहसीलदार ने अनशनकारियों से जाकर वार्ता करके समझाया। उन्होंने जिला प्रशासन के स्तर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एसडीएम ने दोपहर के समय अनशनस्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों के समक्ष प्रशासन के द्वारा किए जा रहे पत्राचार के बारे में बताया और अनशन समाप्त करने की बात कही। वार्ता के बाद जूस पिलाकर ने अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन
अनशन पर बैठे अखंड आर्यावर्त संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा, अशोक पांडे एवं अनीता उपाध्याय ने लिखित रूप से प्रशासन को अवगत कराया कि यदि एक साल में सोरों को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग नहीं मानी गई तो पुन: बेमियादी अनशन किया जाएगा। अनशन के दौरान सोरों के चिकित्साधिकारी डॉ. अकबर हुसैन ने मेडिकल टीम के साथ अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
जब अनशनकारियों का वजन किया गया तो उनके पैर लड़खड़ा रहे थे। डॉ. हुसैन ने बताया कि भूपेश शर्मा का तीन दिन में 6 किलो वजन गिरा है, अशोक पांडे का 4 किलोवजन गिरा है और अनीता उपाध्याय का भी 4 किलो वजन गिरा है। अनशनकारियों ने चक्कर आने की शिकायत की। चिकित्सकों की टीम ने प्रशासन को यह रिपोर्ट दी। इसके बाद 11 बजे तहसीलदार अनशनस्थल पर पहुंचे। 12:45 बजे एसडीएम ने अनशनस्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव को लिखे गए पत्र की प्रति सौंपी। इसके साथ वार्ता का क्रम शुरू हुआ और 1 बजे अनशन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।