{"_id":"61a2746430c096121618f809","slug":"tired-of-being-a-victim-the-girl-student-committed-suicide-mainpuri-news-agr5159748166","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों से तंग आकर छात्रा ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों से तंग आकर छात्रा ने की थी खुदकुशी
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी एक छात्रा ने शोहदो द्वारा तेजाब फेंकने व धमकाने से तंग आकर खुदकुशी की थी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले में जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी छात्रा को अक्सर घर से बाहर जाते समय चौहान नगर निवासी राहुल यादव, अभिषेक और जुगेश परेशान करते थे। इतना ही नहीं छात्रा को फोन कर गालियां भी देते थे। आरोपियों द्वारा छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गई थी, जिसके चलते जून माह में छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
इस मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज न करने पर मृतका के परिजनों ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच व आरोपियों की तलाश में जुट गई है।