{"_id":"682ab27d5abc6a47c901a4af","slug":"tiranga-yatra-in-agra-raised-anti-national-slogans-in-error-apology-issued-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, तिरंगा यात्रा के दौरान जोश में खोया होश; अब गलती के लिए मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, तिरंगा यात्रा के दौरान जोश में खोया होश; अब गलती के लिए मांगी माफी
Mon, 19 May 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 May 2025 09:54 AM IST
सार
तिरंगा यात्रा के दौरान उत्साहित कार्यकर्ता पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह, जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। मामले का वीडियो वायरल हो गया। अब कार्यकर्ताओं ने माफी मांगी है।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा सांकेतिक
विस्तार
पाकिस्तान पर भारत की सैन्य कार्रवाई में मिली जीत पर रविवार को शाहगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने जोश में होश खो दिए। भारत बोलने की जगह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इससे तिरंगा यात्रा संयोजक और अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ के उपाध्यक्ष अर्जुन विज ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। कहा कि तिरंगा यात्रा के दाैरान जोश में उनके और कार्यकर्ताओं की ओर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए गए। इसके लिए बहुत खेद है। हम सालों से देश और हिंदुत्व के लिए ही काम कर रहे हैं। इस गलती के लिए क्षमा मांगते हैं।