फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tips to keep people happy in life in program of amar ujala

अमर उजाला के कार्यक्रम में विशेषज्ञ बोले, रिश्तों में निवेश कीजिए, जिंदगी में खुशहाली आएगी

Mon, 26 Mar 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 26 Mar 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
tips to keep people happy in life in program of amar ujala
कार्यक्रम की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
आगरावासियों के लिए रविवार की शाम बेहद खास और बहुत खुशनुमा रही। जिंदगी को खुशियों से भर लेने का मंत्र जो मिल गया। मौका था ‘ नजरिया जो जीवन बदल दे’ कार्यक्रम का। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं ने बदलते दौर की तेजी से बदलती तकनीकी के फायदे-नुकसान समझाने के साथ रिश्तों की अहमियत पर रोशनी डाली। 

अनुभव सिद्ध विचारों से बताया कि नजरिया बदलने से जिंदगी में सकारात्मक परिर्वतन लाए जा सकते हैं। अगर हम रिश्तों में निवेश करते हैं, उनको तवज्जो देते हैं, परिवार को समय देते हैं, तो निश्चित रूप से जीवन में खुशहाली आ सकती है।
विज्ञापन

tips to keep people happy in life in program of amar ujala
नजरिया जो जीवन बदल दे कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन और माइन्ड्स इग्नाइटेड द्वारा देश और आगरा में हिंदी में इस तरह पहली बार आयोजित हुए कार्यक्रम ‘नज़रिया- जो जीवन बदल दे’ कार्यक्रम का आयोजन डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित जेपी सभागार में किया गया। 

शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने वक्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंडलायुक्त ने कहा कि आधुनिक तकनीक ने दुनिया को मुठ्ठी में तो बंद कर दिया है लेकिन लोगों को दूर कर दिया है। 

जीवन को सरल बनाने उपकरण, जरूरत से ज्यादा जरूरी बन गए हैं। इसमें बदलाव की जरूरत है। लोग सोचते हैं कि पैसे ज्यादा बढ़ने से खुशियां बढ़ती हैं लेकिन ऐसा नहीं है। 

गंभीर विषयों को उठाया

tips to keep people happy in life in program of amar ujala
किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
लोगों को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। इसके बाद शुरू हुआ जिंदगी को गहराई से प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चार अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं के संवाद का सिलसिला। 

साइबर कानूनों और साइबर सुरक्षा की चुनौतियों पर साइबर विशेषज्ञ पवन दुग्गल, ‘मानसिक स्वास्थ्य और मजबूत व्यक्तित्व’ पर डॉ. समीर पारिख, टेक्नोलॉजी और भारतीय भाषाओं पर माइक्रोसॉफ्ट के बालेंदु शर्मा दाधीच और सजग नागरिकता पर जगदीश छोकर ने सीधा संवाद किया।

इस बीच युवा कवि पवन आगरी ने अपनी प्रस्तुति से शहरवासियों को गुदगुदाया। पुनीत कुसुम ने अपने मुक्तक के माध्यम से गंभीर विषयों को उठाया। प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना दिव्या गोस्वामी दीक्षित के नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed