फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Timber molested in district hospital premises

Agra News: जिला अस्पताल परिसर में तीमारदार से छेड़छाड़

Wed, 13 Sep 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Timber molested in district hospital premises
जिला अस्पताल परिसर में तीमारदार से छेड़छाड़
विज्ञापन

-घटना से सहम गई युवती, सूचना पर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार की रात एक तीमारदार गेट के बाहर चाय लेने जा रही थी। तभी परिसर में मौजूद किसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर स्टाफ व कुछ अन्य लोग आ गए। इस बीच आरोपी वहां से भाग गया। घटना के बाद युवती सहम गई थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भी जानकारी जुटाई।
एक गांव निवासी युवती के भाई को डेंगू हो गया है। करीब छह दिन से वह जिला अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में भर्ती है। मंगलवार की रात को युवती चाय लेने के लिए गेट के बाहर बने खोखे पर जा रही थी। जैसे ही दंत विभाग के पास पहुंची। तभी अंधेरे में वहां मौजूद एक युवक ने कंधे पर हाथ रख कर छेड़छाड़ की। अचानक अंजान युवक को सामने देख युवती सहम गई। उसकी चीख पुकार सुनकर स्टाफ व अन्य लोग आ गए। इस दौरान आरोपी युवक वहां से भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता से जानकारी जुटाई। पुलिस ने परिसर में तलाश भी की लेकिन आरोपी का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


रात होते ही सक्रिय हो जाते हैं अराजकतत्व
तीमारदार युवती के साथ मंगलवार की रात हुई घटना पहली नहीं है। दरअसल जिला अस्पताल परिसर रात होते ही असुरक्षित हो जाता है। यहां अराजक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। शराब का दौर चलता है और नशे में आरोपी इस तरह की हरकतें करते हैं। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed