फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tiles on wall of Sanskriti Bhawan fell down at Agra University

Agra University: 44 करोड़ रुपये की लागत से बने संस्कृति भवन की दीवार में लगी टाइल्स गिरी, हादसा बचा

Sat, 21 May 2022 08:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 May 2022 08:29 PM IST
सार

कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन का लोकार्पण किया था। सिविल लाइंस परिसर में बने पांच मंजिला भवन में 44 करोड़ रुपये की लागत आई है। लेकिन कार्यदायी संस्था ने टाइल्स में फासनर नहीं लगाए, जिससे टाइल्स गिर गई। 

विज्ञापन
tiles on wall of Sanskriti Bhawan fell down at Agra University
गिट्टी पर गिरा टाइल्स का मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सिविल लाइंस में बने पांच मंजिला संस्कृति भवन की दीवारों में लगी टाइल्स का बड़ा हिस्सा शुक्रवार शाम टूटकर गिर गया। अच्छी बात रही कि जहां टाइल्स गिरा वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था। छात्र-छात्राएं और स्टाफ के लोग वहां अपने वाहन खड़ा करते हैं। यह भवन 44 करोड़ रुपये की लागत से बना है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने संस्कृति भवन को मार्च माह में कार्यदायी संस्था से लिया है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने भवन का लोकार्पण किया था। हैंडओवर लेते समय यह ध्यान नहीं दिया गया कि कार्यदायी संस्था ने लगाई गई सभी टाइल्स में फासनर नहीं लगाए हैं। 
विज्ञापन


फासनर के जरिए टाइल्स को पेंच की मदद से फिक्स किया जाता है। इस संस्कृति भवन में दो संस्थाओं के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। भवन में ललित कला संस्थान और इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईटीएचएम) का संचालन किया जा रहा है। इतिहास एवं संस्कृति विभाग भी यहां संचालित होना है, अभी वह शिफ्ट नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फासनर लगाने का काम अधूरा 

भवन में फासनर लगाने का काम अभी अधूरा है, जिन टाइल्स में फासनर नहीं लगे हैं, उनके बीच फासला (गैप) बढ़ रहा है। जल्द फासनर लगाने का काम नहीं किया गया तो और भी टाइल्स गिर सकती हैं। बारिश होने पर खतरा बढ़ जाएगा। 

एसएन में टाइल्स गिरने से तीमारदार की हुई थी मौत

एसएन मेडिकल कॉलेज में बने एमसीएच के भवन की टाइल्स गिरने से एक तीमारदार की मौत हो चुकी है। तीमारदार बाहर सो रहा था। उसके ऊपर टाइल्स गिर गई थी। टाइल्स में फासनर नहीं लगाया गया था। इसी तरह मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला सर्जरी भवन में फासनर न लगे होने से कई टाइल्स गिर चुके हैं। 

प्रोजेक्ट मैनेजर से जवाब-तलब किया जाएगा

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने कहा कि टाइल्स में फासनर न लगाने के संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर से जवाब-तलब किया जाएगा। सभी टाइल्स में फासनर लगवाना सुनिश्चित किया जाएगा। भवन के प्रभारी प्रो. संजय चौधरी के साथ भवन का आज निरीक्षण किया। उस हिस्से को भी देखा जहां से टाइल्स गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed