फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tilak removed with wet cloth Kalave removed with hands outrage against missionary school

Firozabad: गीले कपड़े से हटवाया तिलक, हाथों से उतरवाया कलावा, इस मिशनरी स्कूल के खिलाफ आक्रोश

Sat, 23 Dec 2023 09:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 09:00 PM IST
सार

फिरोजाबाद के सेंट जॉन्स स्कूल में छात्रों के माथे से तिलक हटवाते हुए कलावा उतरवाने का आरोप है। इस मामले में हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों ने शनिवार को एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Tilak removed with wet cloth Kalave removed with hands outrage against missionary school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों ने शनिवार को एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शहर के सेंट जॉन्स स्कूल के प्रधानाचार्य पर छात्रों के माथे से तिलक और हाथ से कलावा उतारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष मधुरिमा वशिष्ठ का आरोप है, कि थाना लाइनपार क्षेत्र में संचालन सेंट जॉन्स स्कूल में मंगलवार को कुछ छात्र अपने माथे पर तिलक लगाकर और हाथ में कलावा पहनकर गए थे। प्रधानाचार्य ने गीले कपड़े से तिलक हटवाते हुए कलावा भी उतरवा लिए। हिंदू जागरण मंच के महानगर संयोजक रंजीत सिंह का कहना था, कि प्रधानाचार्य द्वारा हिंदुत्व के संस्कारों का दमन किया जा रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए प्रधानाचार्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। अन्यथा की स्थिति में हिंदूवादी संगठनों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। मौके पर पूजा शर्मा, पूजा जादौन, अनीता सिंह, जयश्री जादौन, बैबी वर्मा, सुनील प्रताप सिंह, दीपक यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रिंसिपल फादर विनोय ने बताया कि 'हमारे स्कूल में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। सुबह प्रार्थना में भी सर्व धर्म प्रार्थना हो रही है। कई वर्ष से स्कूल संचालित हो रहा है, लेकिन इस तरह की कोई शिकायत नहीं हुई है। अगर किसी छात्र के साथ में ऐसा हुआ है तो छात्र या संगठन को पहले हमें सूचित करना चाहिए था। सभी आरोप गलत हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed