{"_id":"5c44731abdec22739f7565b9","slug":"tight-security-in-kasganj-on-republic-day-26-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर 'तीसरी आंख' की नजर में होगा कासगंज, सुरक्षा का खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर 'तीसरी आंख' की नजर में होगा कासगंज, सुरक्षा का खाका तैयार
Sun, 20 Jan 2019 06:39 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Jan 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कासगंज में गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटी पुलिस ने सुरक्षा का खाका खींच लिया है। सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों के साथ शहर के मुख्य चौराहे और संवेदनशील इलाके सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में होंगे।
विज्ञापन
शहर में 32 स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरे से भी गलियों व बाजारों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। डीआईजी ने इन तैयारियों की समीक्षा की। वहीं चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
बीते वर्ष गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल ने पूरे जिले को अति संवेदनशील बना दिया है। संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिले भर में हाई अलर्ट है।
विज्ञापन
Trending Videos
इन स्थानों पर लगे कैमरे
पुलिस ने निगरानी के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। माल गोदाम चौराहा, गांधी मूर्ति, बारहद्वारी, सोरों गेट, बिलराम गेट चौराहा, मिशन चौराहा, बड्डूनगर, गप्पू का चौराहा, चामुंडा गेट, जामा मस्जिद चौराहा सहित 32 स्थानों पर कैमरे लगाए हैं।
गणतंत्र दिवस पर शहर के धार्मिक, सार्वजनिक और संवेदनशील इलाके सीसीटीवी कैमरों की नजर में होंगे। इसके साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी कराने की तैयारी है।
अलीगढ़ के डीआईजी ने अब तक की तैयारियों की समीक्षा की है। डीआईजी ने अलीगढ़, हाथरस, एटा से पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों व उपनिरीक्षकों की तैनाती कासगंज जिले के लिए कर दी है।
गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कायम की गई है। स्थानीय पुलिस बल के अलावा अलीगढ़, हाथरस, एटा जनपद का भी पुलिस बल आएगा। 32 स्थानों पर सीसीटीवी की निगरानी रहेगी।
डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी