फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tight Security for PET Exam: Police Deployed at 51 Centers Solver Gangs Under Watch

PET 2025 : पीईटी परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम...51 केंद्रों पर पुलिस तैनात, सॉल्वर गिरोह पर भी नजर

Fri, 05 Sep 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 09:42 AM IST
सार

आगरा में 6 और 7 सितंबर को होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 51 परीक्षा केंद्रों पर एक दरोगा, चार सिपाही और महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सादा कपड़ों में पुलिस साल्वर गिरोह पर नजर रखेगी।
 

विज्ञापन
Tight Security for PET Exam: Police Deployed at 51 Centers Solver Gangs Under Watch
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की शहर में 6 और 7 सितंबर को प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा के लिए सुरक्षा के चाकचाैबंद इंतजाम किए गए हैं। 51 केंद्रों पर एक-एक दरोगा, 4 सिपाही सहित रहेंगे। महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा साल्वर गिरोह की धरपकड़ के लिए भी अलग से पुलिस टीम रहेगी। सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी नजर रखेंगे। वहीं यातायात पुलिस की भी अलग से ड्यूटी लगाई गई हैं।
विज्ञापन




 
Trending Videos

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। इसमें सुरक्षा का खाका खींचा गया। परीक्षा के लिए 51 केंद्र बनाए गए हैं। दो दिन में 4 पालियों में होने वाली परीक्षा में 95904 परीक्षार्थी आएंगे। केंद्रों के बाहर अभिभावक भी पहुंचेंगे। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तो दूसरी तीन से शाम 5 बजे के बीच होगी। एक पाली में 23976 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके लिए 51 सेक्टर और 51 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र ले जाने और आंसर शीट लाने के दाैरान सशस्त्र पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। हर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ दो सिपाही रहेंगे। इसके अलावा केंद्रों पर 51 दरोगा लगाए हैं। इस तरह से हर केंद्र पर एक दरोगा की ड्यूटी रहेगी। 153 हेड कांस्टेबल और सिपाही के साथ 51 महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षार्थी अलग-अलग जिलों से आएंगे। इसके लिए यातायात पुलिस ने भी इंतजाम किए हैं। चाैराहों पर वाहनों को निकालने के लिए पुलिस रहेगी। बस स्टैंड पर भी यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिसकर्मी रहेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए चलेंगी रोडवेज की 360 बसें
परिवहन निगम 360 बसों का संचालन पीईटी परीक्षा के दौरान करेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि जनपद में 6 और 7 सितंबर को पीईटी परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। आसपास के जिलों से भी अभ्यर्थी आएंगे। औरैया, बांदा, हमीरपुर, झांसी, कानपुर, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के लिए बसें चलाई जाएंगी। आईएसबीटी पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शशि रानी और ईदगाह बस स्टेशन पर हेमंत तिवारी को तैनात किया गया है, तो नोडल प्रभारी राजेश यादव रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed